
नीमकाथाना. शाहपुरा रोड पर चल रहा रोड का निर्माण कार्य। फोटो पत्रिका
नीमकाथाना (सीकर)। केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना कोष (सीआरआइएफ) योजना के तहत शाहपुरा-चिड़ावा रोड के फोरलेन व टू-लेन निर्माण कार्य को शुरू हुए ढाई वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन परियोजना आज भी अधूरी पड़ी है। 15 नवंबर 2023 को शुरू हुए इस 11 किलोमीटर लंबे प्रोजेक्ट का कार्य आधा-अधूरा है। ठेकेदार ने सिरोही नदी से आरओबी कान्हा होटल तथा खेतड़ी रोड स्थित निजी बस स्टैंड से माकड़ी फाटक तक का निर्माण पूरा कर लिया है, लेकिन शेष कार्य यूटिलिटी शिफ्टिंग और अतिक्रमण हटाने में उलझा हुआ है।
परियोजना की कुल लागत 18.17 करोड़ रुपए है। शहर के भीतर करीब डेढ़ किलोमीटर हिस्से में बिजली के पोल, पेयजल पाइपलाइन और अतिक्रमण सड़क चौड़ीकरण में सबसे बड़ी बाधा बने हुए हैं। विभागीय मानकों के अनुसार सड़क की कुल चौड़ाई 18 मीटर निर्धारित है, जिसमें दोनों ओर 7-7 मीटर सड़क, एक मीटर डिवाइडर और 1.5-1.5 मीटर नाली व पटरी का निर्माण प्रस्तावित है।
पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल ने बुधवार को प्रेस वार्ता में प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि परियोजना को जानबूझकर धीमी गति से चलाया गया, जिससे यह समय पर पूरी नहीं हो सकी। उन्होंने नगर पालिका और प्रशासन पर भ्रष्टाचार व भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि गरीबों के मकानों पर कार्रवाई की जा रही है, जबकि प्रभावशाली लोगों को राहत दी जा रही है।
खंडेलवाल ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर कई बार निशान लगाए गए, लेकिन बाद में निर्णय बदल दिए गए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो इस मुद्दे को मुख्यमंत्री तक ले जाकर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. जेएन घसिया
सड़क चौड़ीकरण के नाम पर करीब 181 वर्ष पुराने वटवृक्षों को काट दिया गया, लेकिन अभी तक सड़क का काम पूरा नहीं हो पाया। इससे लोगों में रोष है और सवाल उठ रहे हैं कि जब सड़क चौड़ी नहीं करनी थी तो पेड़ों की कटाई क्यों की गई।
रीको व खेतड़ी रोड पर निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शहर में जहां जगह उपलब्ध होगी, वहां सड़क निर्माण कराया जाएगा। शेष कार्य को भी जल्द ही तेज गति से पूरा किया जाएगा।
भींवाराम, ठेकेदार, मैसर्स भींवाराम कॉन्ट्रेक्टर, खंडेला
Updated on:
07 May 2026 04:06 pm
Published on:
07 May 2026 04:06 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
