
आरोपी पिछले 10 साल से सीकर में परिवार के साथ रहकर अफीम की तस्करी कर रहा था, जोधपुर से लाया था अफीम
सीकर. डीएसटी टीम व कोतवाली थाना पुलसि ने गुरुवार शााम को बायोस्कॉप मॉल के सामने एक कॉलोनी से 942 ग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। अफीम की कीमत करीब दो लाख रुपए है। डीएसटी टीम व कोतवाली थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा। आरोपी सीकर में स्टील की रेलिंग लगाने के नाम पिछले 10 साल से अफीम की तस्करी कर रहा था। मामला दर्ज कर मामले की जांच अन्य थाना के थानाधिकारी को दी जाएगी। मौके पर आसपास के कॉलाेनीवासी एकत्रित हो गए, इस पर पुलिस ने सभी को अफीम की तस्करी करने के बारे में बताया।
डीएसटी टीम के इंचार्ज वीरेंद्र सिंह ने बताया कि लगातार नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक अफीम तस्कर बायोस्कॉप मॉल के सामने रावण टिब्बा कॉलोनी में अफीम लेकर सप्लाई करने जा रहा है। उसने अफीम को प्लास्टिक की पॉलीथिन में रखकर फिर कपड़े की थैली में रख रखा था ताकि किसी को इसकी भनक नहीं लग सके। डीएसटी टीम तुरंत माैके पर पहुंची और कोतवाली थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ व टीम को बुलाकर मौके पर ही अफीम तस्कर भैराराम विश्नोई, निवासी सांचौर का मूल निवासी है। आरोपी भैराराम विश्नोई पिछले 10 साल से सीकर में रहकर अफीम की तस्करी कर रहा था। इससे पहले भी कई बार अफीम की तस्करी कर चुका है। जब आरोपी को पुलिस ने पकड़ा तो उसकी पत्नी व दो बेटों ने कहा कि यह अफीम पीने का आदि है और स्वयं के लिए ही लेकर आया है। इस पर पुलिस ने पलटवार करते हुए तुरंत आरोपी से कई चीजें पूछी। पुलिस ने आरोपी भैराराम विश्नोई को तुरंत अपने वाहन में बिठाया।
आरोपी अफीम जाेधपुर से लाना बता रहा है। वह अफीम की इस खेप को शिक्षानगरी सीकर सहित अन्य जिलों में छोटे तस्करों व नशेड़ियों को सप्लाई करता था। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ करेगी। सीकर जिले में अफीम जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, पाली, जालोर, सिरोही, सांचौर, चित्तौड़गढ़ व भीलवाड़ा आदि जिलों से आती है। वहीं स्मैक व एमडीएमए जयपुर व आसपास के एरिया से सप्लाई की जा रही है।
कोतवाली थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि आरोपी भैराराम विश्नोई सीकर में फतेहपुर रोड पर शिव मंदिर सिनेमा के पास व पिपराली रोड पर स्टील की रेलिंग की दुकान करता है। इस व्यवसाय की आड़ में वह अफीम की तस्करी करता है और यही उसका मुख्य काम है। आरोपी सीकर में पत्नी व दो बेटों के साथ रह रहा है। इस दौरान डीएसटी टीम में कांस्टेबल हरीश, सुरेंद्र, कोतवाली थाना के दिलीप, दिनेश सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Published on:
08 May 2026 12:54 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
