25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan News : स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना से ‘ब्रेक अप’ के बाद अब पलाश मुच्छल की राजस्थान में एंट्री, खाटू श्याम जी से लेकर सालासर तक लगाई धोक  

स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना से टूटे रिश्ते, एससी/एसटी एक्ट और फिल्म निवेश विवाद के बीच राजस्थान के प्रसिद्ध मंदिरों की शरण में पहुंचे हैं। उन्होंने खाटू श्याम जी और सालासर बालाजी के दर्शन की अपनी तस्वीरें साझा कीं।
3 min read
Google source verification

सीकर

image

Nakul Devarshi

May 07, 2026

Palash Muchhal in Rajasthan

Palash Muchhal in Rajasthan

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और कंपोजर पलाश मुच्छल इन दिनों अपनी सुरीली धुनों से ज्यादा विवादों और कानूनी झमेलों के लिए सुर्खियों में हैं। हाल ही में एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे और स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ शादी टूटने के गम के बीच पलाश राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों पर दर्शन करते नजर आए। पलाश ने अपने इंस्टाग्राम पर राजस्थान के मंदिरों की तस्वीरें साझा की हैं, लेकिन उन्होंने अपने कमेंट सेक्शन को डिसेबल कर दिया है। ऐसे में सवाल है कि आखिर पलाश को किस बात का डर है?

राजस्थान में पलाश, 'जहां सर झुका, वहां सुकून मिला'

विवादों के साये में घिरे पलाश मुच्छल शांति की तलाश में राजस्थान के शेखावाटी अंचल पहुँचे। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "जहां सर झुका, वहां सुकून मिला।" पलाश ने जिन प्रमुख स्थानों के दर्शन किए, उनमें शामिल हैं-

  • खाटू श्याम जी (सीकर): हारे के सहारे बाबा श्याम के दरबार में पलाश ने अपनी सलामती की दुआ मांगी।
  • सालासर बालाजी (चूरू): संकटमोचन हनुमान जी के चरणों में भी उन्होंने शीश नवाया।
  • जीण माता जी: शक्ति स्वरूपा माता के दर्शन कर उन्होंने अपनी इस यात्रा को आध्यात्मिक बताया।

इंस्टाग्राम कमेंट्स किए बंद

पलाश की इस यात्रा ने तब सबका ध्यान खींचा जब उन्होंने अपनी तस्वीरों के कमेंट्स बंद कर दिए। जानकारों का मानना है कि पलाश नहीं चाहते कि स्मृति मंधाना के साथ उनके टूटे रिश्ते या उन पर लगे 'जातिसूचक शब्द' के आरोपों पर लोग कोई तीखी प्रतिक्रिया दें।

क्या है पूरा विवाद?

पलाश पर सांगली के विद्वान माने ने गंभीर आरोप लगाए हैं-

निवेश का मामला: आरोप है कि पलाश ने फिल्म 'नजरिया' के नाम पर माने से ₹25 लाख लिए थे, जिसे फिल्म रिलीज के बाद लौटाने का वादा किया गया था।

धोखाधड़ी और गाली-गलौज: फिल्म कभी बनी ही नहीं, और जब माने ने पैसे वापस मांगे, तो पलाश पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और अपमानित करने का आरोप लगा।

शादी से ठीक पहले का ड्रामा: यह विवाद पिछले साल 22 नवंबर को तब चरम पर पहुँचा, जब पलाश और स्मृति मंधाना की शादी होने वाली थी।

स्मृति मंधाना के साथ टूटी शादी

पलाश और स्मृति मंधाना की शादी पिछले साल नवंबर में होने वाली थी, प्री-वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो चुके थे। लेकिन शादी से ठीक एक दिन पहले इसे रद्द कर दिया गया।

अस्पताल और बहाने: पहले कहा गया कि स्मृति के पिता की तबीयत खराब है, फिर पलाश खुद अस्पताल में भर्ती हो गए।

ब्रेकअप का ऐलान: कुछ दिनों बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक तौर पर अलग होने की पुष्टि की। तब से दोनों ने इस रिश्ते पर चुप्पी साध रखी है।

पलाश का पलटवार, ₹10 करोड़ का मानहानि केस

पलाश मुच्छल ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने जनवरी में दावा किया कि उन्होंने विद्वान माने के खिलाफ ₹10 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। उनके वकील श्रेयांश मिथारे के जरिए भेजे गए नोटिस में कहा गया कि ये आरोप केवल पलाश की छवि खराब करने के लिए लगाए गए हैं।

राजस्थान यात्रा या कानूनी बचाव की तैयारी?

पलाश का राजस्थान आना केवल धार्मिक यात्रा है या वे यहाँ किसी बड़े कानूनी बचाव की तैयारी में हैं? जिस तरह से उन्होंने 'सुकून' की बात कही है, वह इशारा करता है कि वे निजी और कानूनी जीवन में भारी उथल-पुथल से गुजर रहे हैं।