सीकर

यहां होगी हनुमान बेनीवाल की रैली, भयंकर आंधी भी कुछ नहीं बिगाड़ पाई इस पांडाल का, जानिए इसकी खासियत

Hanuman Beniwal SIkar Rally Live :शुक्रवार को विधायक हनुमान बेनीवाल ने समर्थकों के साथ शाम को शहर में हुंकार वाहन रैली निकाली।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Jun 2018, 5:15 PM IST
Hanuman Beniwal Rally in SIkar Rajasthan
विधायक हनुमान बेनीवाल की किसान हुंकार रैली 10 को सीकर में

सीकर.

राजस्थान के नागौर जिले के खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल की किसान हुंकार महारैली 10 जून 2018 को सीकर जिला मुख्यालय पर होगी, इसके लिए जिला खेल स्टेडियम में विशाल पांडाल लगाया गया है। रैली की तगड़ी तैयारियों का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि शनिवार शाम सीकर में आई भयंकर आंधी भी इस पांडाल का कुछ नहीं बिगाड़ पाई, क्योंकि इसमें तीन-तीन विशाल डोम बनाया गए हैं, जो बेहद सुनियोजित ढंग से बने हैं। रैली में सीकर सहित आस-पास के छह जिलों के लोग भाग लेंगे।

इससे पहले शुक्रवार को विधायक हनुमान बेनीवाल ने समर्थकों के साथ शाम को शहर में हुंकार वाहन रैली निकाली। वाहन रैली में कृषि उपज मंडी सीकर से नवलगढ़ रोड तक ट्रैक्टरों पर सवार भीड़ के साथ हाथ में जैळी लेकर घोड़े पर सवार युवाओं ने किसानों की याद ताजा कर दी।

जीपों व डीजे की धुन पर नाचते युवाओं के बीच विधायक बेनीवाल ने शहर में प्रमुख मार्गों पर हर किसी से रैली में पहुंचने का आव्हान किया। किसान हुंकार महारैली के लिए विधायक बेनीवाल ने छह जिलों में अब तक 200 से अधिक सभाएं की हैं।


रैली के लिए एयर कूल डोम


जिला स्टेडियम मे होने वाली किसान हुंकार महारैली के दौरान गर्मी को देखते हुए एयर कूल डोम लगाया जा रहा है। पेयजल की भी समुचित व्यवस्था आयोजनकर्ताओं की ओर से की गई है। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि को मध्य नजऱ रखते हुए चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और पुलिस के साथ निजी सुरक्षा एजेंसियो को भी निगरानी के लिए लगाया गया है।


इन मुद्दों पर महारैली

Published on: