सीकर

लड़की ने सबके सामने कहा-मोहम्मद अली से करती हूं प्यार, फिर इस LOVE STORY में ये आया नया मोड़

इस लड़की ने सबके सामने अपने प्यार को स्वीकार किया और महज पांच दिन में ही अपनी लव स्टोरी का हैप्पी एंडिंग कर लिया।
2 min read
Jun 01, 2018
sikar love story
लड़की ने सबके सामने कहा-मोहम्मद अली से करती हूं प्यार, फिर इस लव स्टोरी ये आया नया मोड़

फतेहपुर (सीकर). कहते हैं प्यार तो कोई भी कर लेता है, मगर इसे निभाने वाले कम ही होते हैं, मगर इस लड़की ने सबके सामने अपने प्यार को स्वीकार किया और महज पांच दिन में ही अपनी लव स्टोरी का हैप्पी एंडिंग कर लिया।

हुआ यूं कि राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर थाना इलाके की एक लड़की पांच दिन पहले घर से गायब हो गई थी।
उसके पिता ने फतेहपुर पुलिस थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज करवाई। लड़की तलाश करते हुए पुलिस अजमेर पहुंची, जहां वह एक लड़के के साथ मिली।

पुलिस दोनों को फतेहपुर लेकर आई। लड़की को पुलिस ने एसडीएम के सामने पेश गया। इस दौरान लड़की ने अपने प्रेमी के साथ शादी कर लेने की बात कहते हुए उसके साथ ही रहने की इच्छा जाहिर की।

मजिस्ट्रेट के सामने लड़की ने कहा कि मैडम....मैं मोहम्मद अली से प्यार करती हूं, रमजान के महीने में हम दोनों अजमेर दरगाह में जियारत करने घर से गए थे वहीं पर हम दोनों ने निकाह कर ली।

अब मुझे इसी के साथ रहना है। कोतवाल उदय सिंह ने बताया कि मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार लड़की को प्रेमी के साथ भेज दिया। लड़की के पिता ने लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसके बाद पुलिस ने तलाश करते हुए दोनों को अजमेर से दस्तयाब कर लिया।

खिलाडिय़ों को मिलेगा प्रशिक्षण

सीकर. जिला क्रिकेट संघ की ओर से प्रिंस एकेडमी में युवा खिलाडिय़ों को तराशने के लिए गीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा। शिविर का आयोजन पांच से 15 जून तक होगा। शिविर के लिए खिलाडिय़ों का चयन तीन जून को सुबह सात बजे ट्रायल के आधार पर होगा।

जिला संघ के सचिव सुभाष जोशी ने बताया कि ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाडिय़ों को जिले का मूल निवास प्रमाणपत्र, जन्मतिथि प्रमाणपत्र, स्कूल सर्टिफिकेट, राशन कार्ड व आधार कार्ड लेकन आना होगा। ट्रायल्स में जिले के वे ही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनकी आयु 1 सितम्बर 2018 को 14 वर्ष से अधिक व 19 वर्ष से कम हो। बीसीसीआई के लेवल द्वितीय कोच व पूर्व रणजी खिलाड़ी अनिल परमार तथा उदयपुर के पूर्व रणजी खिलाड़ी शमशेरसिंह नियमित प्रशिक्षण देंगे।

Published on:
01 Jun 2018 05:32 pm