सीकर

रास्ते में छोड़ा जीवन साथी का हाथ

हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर
less than 1 minute read
Nov 23, 2018
road exident in sikar
रास्ते में छोड़ा जीवन साथी का हाथ



सीकर के खाटूश्यामजी के सरकारी अस्पताल में अपने परिजन से मिलकर बावड़ी गांव लौट रहे बाइक सवार दंपती को सवारी गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मुकेश निठारवाल की मौत हो गई। वहीं, पत्नी अनीता की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक दोनों पति पत्नी चौमूं पुरोहितान के पास हादसे का शिकार हुए। जहां टक्कर मारने के बाद भी सवारी गाड़ी बाइक को करीब १०० मीटर तक घसीटती हुई ले गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायलों को खाटूश्यामजी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, बीच रास्ते में ही दम तोड़ चुके मुकेश को चिकित्सकों ने अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया और अनीता की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रेैफर कर दिया। जहां रास्ते में ही तबीयत ज्यादा बिगडऩे पर परिनजों ने उसे रींगस के ही निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया। जहां उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक का आज सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। दंपति के दो बेटे बताए जा रहे हैं।

Updated on:
23 Nov 2018 06:35 pm
Published on:
23 Nov 2018 06:26 pm