सीकर

ग्राउंट रिपोर्ट : गैस एजेंसियों की मनमानी के चलते धूप में अग्निपरीक्षा दे रहे उपभोक्ता

गैस एजेंसी संचालक पिछले ढाई महीने से कस्बों व गांवों के उपभोक्ताओं के लिए घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी नहीं कर रहे हैं। ऐसे में मजबूरी में उपभोक्ताओं को 10 किमी से लेकर 40 किलोमीटर दूर स्थित गैस एजेंसियों व इनके गोदामों के यहां चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ रहा है। सप्लाई नहीं कर रहे हैं। गैस एजेंसी संचालक अपने ऑफिस से पर्ची काट ग्राहक को टोकन दे रहे हैं और फिर उपभोक्ता को गैस गोदाम पर व अन्य जगह खड़ी एजेंसी की गाड़ियों के पास दो से तीन घंटे तक तल्ख धूप में खड़े होकर घरेलू गैस सिलेंडर लेना पड़ रहा है।

2 min read
May 05, 2026
गांवों में घरेलू गैस सिलेंडरों की डिलेवरी नहीं, 20 से 30 किमी दूर एजेंसी, गोदाम से सिलेंडर लेने आ रहे उपभोक्ता ग्राउंट रिपोर्ट: सिलेंडर की पर्ची कहीं, गोदाम कहीं और डिलेवरी और कहीं -उपभोक्ताओं को तेज धूप में सिलेंडर के साथ कई घंटे कतारों में लगना पड़ रहा, छाया व पेयजल की व्यवस्था तक नहीं

यादवेंद्रसिंह राठौड़

सीकर. अमेरिका-इजरायल व इरान के बीच फिलहाल युद्ध विराम चल रहा है लेकिन फिर भी गैस किल्लत बरकरार है। गैस एजेंसी संचालक पिछले ढाई महीने से कस्बों व गांवों के उपभोक्ताओं के लिए घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी नहीं कर रहे हैं। ऐसे में मजबूरी में उपभोक्ताओं को 10 किमी से लेकर 40 किलोमीटर दूर स्थित गैस एजेंसियों व इनके गोदामों के यहां चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ रहा है। सप्लाई नहीं कर रहे हैं। गैस एजेंसी संचालक अपने ऑफिस से पर्ची काट ग्राहक को टोकन दे रहे हैं और फिर उपभोक्ता को गैस गोदाम पर व अन्य जगह खड़ी एजेंसी की गाड़ियों के पास दो से तीन घंटे तक तल्ख धूप में खड़े होकर घरेलू गैस सिलेंडर लेना पड़ रहा है। राजस्थान पत्रिका टीम ने सोमवार सुबह गैस एजेंसियों, गोदाम व इनके गैस प्वाइंट्स पर डिलेवरी देने की ग्राउंड रिपोर्ट की तो भगवती गैस एजेंसी, सुधीर गैस एजेंसी, विक्रम गैस सर्विस, सीकर पर चौंकाने वाले खुलासे हुए। 71 वर्षीय बुजुर्ग, महिलाएं तेज धूप में लाइनों में लगकर गैस सिलेंडर की डिलेवरी लेने को मजबूर हो रही हैं। कहीं भी पेयजल व छाया की समुचित व्यवस्था नहीं की हुई है।

गैस एजेंसियों की मनमानी उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। फतेहपुर रोड पर स्थित भगवती गैस एजेंसी के ऑफिस पर दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले उपभोक्ताओं को पहले यहां से टोकन लेना पड़ रहा है। इसके बाद उपभोक्ताओं को जगमालपुरा फाटक के करीब 100 मीटर आगे खुले मैदान में तेज धूप में लाइन में लगकर घरेलू गैस सिलेंडर लेना पड़ रहा है।

इन उदाहरणों से समझिए घरेलू गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं की समस्याएं ---

1.

इन उदाहरणों से समझें घरेलू गैस उपभोक्ताओं की समस्याएं -

मौल्यासी गांव से आए 71 वर्षीय वृद्ध भंवरसिंह हाथ में लाठी लिए जगमालपुरा फाटक के आगे भगवती गैस एजेंसी के प्वाइंट पर तेज धूप में डेढ़ घंटे से सिलेंडरों की लाइन में लगे मिले। उनका बेटा फतेहपुर रोड पर गैस गोदाम के ऑफिस में टोकन लेने गया हुआ था।

2.

कई महीनों से गांव में गैस सिलेंडरों की गाड़ी नहीं जा रही-

किरडोली से आए उपभोक्ता तजमुल, मुकेश व इस्लाम जगमालपुरा फाटक पर भगवती गैस एजेंसी के डिलेवरी प्वाइंट पर दो घंटे गैस सिलेंडर लाइन में लगाअपनी बारी के इंतजार में खड़े थे। उन्होंने बताया कि पिछले कई माह से गांव में गैस की गाड़ी नहीं जा रही है, वे ऑटोरिक्शा लेकर पहले गैस एजेंसी के ऑफिस गए और वहां से टोकन ले यहां पहुंचे।

3.

चार पर 181 पर शिकायत, 18 दिन बाद स्वयं ही सिलेंडर लेने आना पड़ा-

कोलीड़ा गांव के पेपसिंह ने सुधीर भारत गैस एजेंसी में 16 अप्रैल को गैस बुकिंग करवाई- 18 अप्रेल को ऑनलाइन पेमेंट किया। चार बार 181 नंबर पर शिकायतें की लेकिन उन्हें घरेलू गैस सिलेंडर की डिलेवरी दिए बिना ही मोबाइल पर समस्या समाधान का मैसेज भेज दिया गया। मजबूरी में पिपराली गांव के आगे सुधीर गैस एजेंसी के गोदाम पर सिलेंडर लेने आए।

इनका कहना है -

सभी गैस एजेंसियों व विक्रय अधिकारी को कस्बों व गांवों में जाकर नियमानुसार गैस सप्लाई करने के निर्देश दिए गए हैं। बीपीसीएल के विक्रय अधिकारी रिजवान डार को उपभोक्ताओं की परेशानी से अवगत करवाते हुए इसे सुचारू करने के सख्त निर्देश् दिए हैं। उपभोक्ताओं के लिए छाया, पेयजल व अन्य सुविधा की व्यवस्था करने के लिए एजेंसियों को आज ही पाबंद करेंगे।

विजेंद्रपाल, जिला रसद अधिकारी, सीकर

Published on:
05 May 2026 01:01 pm
Also Read
View All