5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीकर कलक्ट्रेट परिसर को एक साल में दूसरी बार 16 साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी

कलक्ट्रेट परिसर व यहां के हर विभाग की पुलिस अधिकारियों, जवानों, आरएसी व डॉग स्क्वॉड ने सघन तलाशी ली। 11 बजे से लेकर करीब 1.30 बजे तक पूरा कलक्ट्रेट परिसर खाली रहा और अधिकारियों व कार्मिकों के चैंबरों को डॉग स्क्वाॅड, मेटल डिटेक्टर से चैक किया गया। कुछ ही मिनटों में फायर ब्रिगेड, चिकित्सकों की टीमें व दो 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। दोपहर 1.30 बजे बाद पूरी चैकिंग के बाद की कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिल है, इसके बाद अधिकारियों व कार्मिकों को कार्यालयों में प्रवेश की अनुमति दी गई। सीओ सिटी डीएसपी संदीप सिंह, कोतवाल सुनील जांगिड़, उद्योग नगर थानाधिकारी राजेश बुडानिया और गोकुलपुरा थानाधिकारी प्रीति बेनीवाल सहित भारी पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात रहा।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Yadvendra Singh Rathore

image

Yadvendra Singh Rathore

May 05, 2026

कलक्ट्रेट को साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिलते ही तुरंत पुलिस अधिकारी, आरएसी, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड व अन्य जाब्ता मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की।

कलक्ट्रेट को साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिलते ही तुरंत पुलिस अधिकारी, आरएसी, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड व अन्य जाब्ता मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की।

सीकर. सीकर कलक्ट्रेट को एक साल में दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले अज्ञात ने सुबह करीब 11 बजे कलक्ट्रेट की ऑफिसियल मेल-आइडी पर मेल भेजकर कलक्ट्रेट परिसर में साइनाइड गैस से भरे 16 सिलेंडर रखने की सूचना दी। कलक्ट्रेट के सभागार में कलक्टर आशीष मोदी जिलास्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक बैठक ले रहे थे। बैठक को तुरंत प्रभाव से स्थगित कर सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों बाहर निकाला गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। इस दौरान कार्मिक कलक्ट्रेट परिसर के बाहर पेड़ों के नीचे खड़े रहे। जबकि एडीएम रतन कुमार स्वामी व एसडीएम सहित अन्य अधिकारी मुख्य भवन के बाहर खड़े होकर घटनाक्रम की मॉनिटरिंग करते रहे। उन्होंने अन्य विभागों के अधिकारियों से भी तुरंत भवन खाली करने को कहा। राजस्थान के कई जिलों में ऐसी धमकी भरी मेल मिली है।

तुरंत पहुंची पुलिस -

सीओ सिटी संदीपसिंह ने बताया कि सुबह कलक्ट्रेट को साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिलते ही तुरंत पुलिस अधिकारी, आरएसी, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड व अन्य जाब्ता मौके पर पहुंचा। कलक्ट्रेट परिसर सहित, जिला परिषद, रसद विभाग, धोद एसडीओ कार्यालय, रजिस्ट्रार कार्यालय सहित सभी कार्यालयों को खाली करवाया गया।

ढाई घंटे की जांच के बाद दिया प्रवेश-

कलक्ट्रेट परिसर व यहां के हर विभाग की पुलिस अधिकारियों, जवानों, आरएसी व डॉग स्क्वॉड ने सघन तलाशी ली। 11 बजे से लेकर करीब 1.30 बजे तक पूरा कलक्ट्रेट परिसर खाली रहा और अधिकारियों व कार्मिकों के चैंबरों को डॉग स्क्वाॅड, मेटल डिटेक्टर से चैक किया गया। कुछ ही मिनटों में फायर ब्रिगेड, चिकित्सकों की टीमें व दो 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। दोपहर 1.30 बजे बाद पूरी चैकिंग के बाद की कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिल है, इसके बाद अधिकारियों व कार्मिकों को कार्यालयों में प्रवेश की अनुमति दी गई। सीओ सिटी डीएसपी संदीप सिंह, कोतवाल सुनील जांगिड़, उद्योग नगर थानाधिकारी राजेश बुडानिया और गोकुलपुरा थानाधिकारी प्रीति बेनीवाल सहित भारी पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात रहा।

रजिस्ट्री के कार्य भी हुए प्रभावित -

कलक्ट्रेट परिसर को साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मंडे मीटिंग में तैयारी के साथ बैठे अधिकारी बैग, दस्तावेज लेकर बाहर निकले। अधिकारी व कार्मिक कलक्ट्रेट के सामने लगे पेड़ों के नीचे छाया में खड़े होकर मोबाइल देखने लगे। वहीं रजिस्ट्रार कार्यालय, जिला रसद कार्यालय, जिला परिषद सहित विभिन्न कार्यालयों में भी करीब ढाई घंटे तक कामकाज प्रभावित रहा। रजिस्ट्रार कार्यालय में संपत्तियों की रजिस्ट्री करवाने आए आमजन को भी ढाई घंटे तक इंतजार करना पड़ा। कुछ महिलाएं अपने छोटे बच्चों को लेकर आईं थी।

ठीक एक साल बाद मई में दूसरी बार मिला धमकी भरा मेल-

गौरतलब है कि पिछले साल भी 20 मई को मुख्य सचिव की बैठक से ठीक पहले सुबह करीब 9.30 बजे से 10 बजे के बीच तत्कालीन कलक्टर मुकुल शर्मा की मेल आइडी पर कलक्ट्रेट परिसर को आरडीएक्स से उड़ाने का मेल आया था। उस सयम तत्कालीन मुख्य सचिव सुधांशु पंत की बैठक कलक्ट्रेट परिसर के बजाय पुलिस लाइन स्थित कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की गई थी। कलक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी भरी मेल के आधा घंटे बाद ही तत्कालीन मुख्य सचिव सीकर पहुंच गए थे। उन्हें सीधे पुलिस लाइन स्थित कन्वेंशन सेंटर ले जाया गया था। एसपी ने जयपुर स्थित बम निरोधक दस्ते को सूचना दी थी।