5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरपंच के बेटे ने सोते हुए चचेरे भाई को उठा मकान के पीछे ले जाकर कुल्हाड़ी-गंडासे से की हत्या

रामगढ़ शेखावाटी कस्बे के तिहावली गांव में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए शिकायत करने के आरोप में आपसी रंजिश रखने वाले ग्राम पंचायत के प्रशासक के बेटे ने अपने ही चचेरे भाई की कुल्हाड़ी व गंडासे से हमला कर हत्या कर दी। प्रशासक भंवर कंवर के बेटे आरोपी ओमसिंह शेखावत इतना आक्रोशित और गुस्से में था कि उसने अपने परिवार व जानकारों के साथ मिलकर मृतक चचेरे भाई की मां, बेटे व पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया। घटना में प्रकाशसिंह शेखावत (45) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी मां, पत्नी व बेटा गंभीर रूप से घायल है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस तीन करीब तीन घंटे बाद मौके पर पहुंची।

3 min read
Google source verification

सीकर

image

Yadvendra Singh Rathore

image

Yadvendra Singh Rathore

May 05, 2026

मृतक प्रकाश सिंह का बेटा अभिजीतसिंह के सिर में गंभीर चोटें आई है, ऐसे में उसे जयपुर रैफर किया गया है।

सीकर. रामगढ़ शेखावाटी कस्बे के तिहावली गांव में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए शिकायत करने के आरोप में आपसी रंजिश रखने वाले ग्राम पंचायत के प्रशासक के बेटे ने अपने ही चचेरे भाई की कुल्हाड़ी व गंडासे से हमला कर हत्या कर दी। प्रशासक भंवर कंवर के बेटे आरोपी ओमसिंह शेखावत इतना आक्रोशित और गुस्से में था कि उसने अपने परिवार व जानकारों के साथ मिलकर मृतक चचेरे भाई की मां, बेटे व पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया। घटना में प्रकाशसिंह शेखावत (45) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी मां, पत्नी व बेटा गंभीर रूप से घायल है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस तीन करीब तीन घंटे बाद मौके पर पहुंची। परिजनों ने मारपीट में नवलगढ़ थाना के एक पुलिस कांस्टेबल पर भी हत्या में शामिल होकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। सोमवार देर शाम तक परिजन मोर्चरी के बाहर धरना दे रहे हैं। पत्नी ने ओमसिंह सहित 11 आरोपियों के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करवाया है।

सोते हुए चचेरे भाई को उठाकर ले गए था आरोपी-

मृतक की पत्नी प्रियंका व बेटी सपना कंवर ने बताया कि तिहावली ग्राम पंचायत की प्रशासक भंवर कंवर व उनके बेटे ओमसिंह की ओर से गोचर भूमि पर कब्जा कर मकान बनाए हैं। अन्य भ्रष्टाचार के मामले को लेकर भी उनके पति प्रकाशसिंह ने शिकायतें की थी। पीड़िता ने बताया कि वे सभी रविवार रात को सो रहे थे। इस दौरान देर रात करीब 11.30 बजे आरोपी ओमसिंह शेखावत व उसके परिवार के सदस्यों के साथ ही उनके जानकार पुलिस कांस्टेबल सहित करीब 11 आरोपियों ने उसके सोते हुए पति को नींदों में उठाकर घर के पीछे ले गए। यहां ले जाकर धारदार हथियार कुल्हाड़ी व गंडासे से जानलेवा हमला कर दिया। शोर सुनकर परिवार के लोग बीच बचाव करने गए। आरोपियों ने मृतक की पत्नी, बेटा व मां पर भी धारदार हथियारों से हमला कर दिया। मृतक की मां नैन कंवर (66), बेटा अभिजीत सिंह (19) और मृतक की पत्नी प्रियंका कंवर (40) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस को सूचना देने के बाद भी पुलिस समय पर नहीं पहुंची। आरोपी व उसका परिवार पीड़ित के परिवार को धमकाता रहा। रिश्तेदारों ने घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। एएसपी डॉ. तेजपालसिंह, रामगढ़ सेठान थानाधिकारी प्रकाशचंद सहित पुलिस व आरएसी का जाब्ता तिहावली गांव व फतेहपुर के राजकीय धानुका हॉस्पिटल की मोर्चरी में तैनात रहा।

बेटे की हालत गंभीर, जयपुर रैफर-

प्रियंका कंवर ने रिश्तेदारों को फोन किया। रिश्तेदार करीब 20 किलोमीटर दूर से आए, फिर फतेहपुर के धानुका अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। मृतक प्रकाश सिंह का बेटा अभिजीतसिंह के सिर में गंभीर चोटें आई है, ऐसे में उसे जयपुर रैफर किया गया है। मृतक की मां नैन कंवर सीकर के श्री कल्याण हॉस्पिटल में भर्ती हैं। वहीं मृतक की पत्नी प्रियंका कंवर फतेहपुर के राजकीय धानुका हॉस्पिटल में भर्ती है।

एफएसएल ने जुटाए साक्ष्य -

घटना के बाद से तिहावली गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। एफएसएल टीम, पुलिस व अन्य टीमों ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मौके पर पुलिस तैनात थी। वहीं आरोपी ओमसिंह का पूरा परिवार व हमला करने वाले अन्य सहयोगी फरार हैं।

मृतक के घर में छोड़ा था सांप-

ग्राम पंचायत के प्रशासक के बेटे आरोपी ओमसिंह शेखावत व मृतक प्रकाशसिंह के परिवार के मकान पास-पास में हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी ओमसिंह ने उनके घर पर छह माह पूर्व दीपावली के समय उनके घर पर जहरीला सांप भी छोड़ा था। मृतक प्रकाश ने ओमसिंह की ओर से किए जा रहे भ्रष्टाचार की शिकायतें सीएमओ, एसडीएम, कलक्टर सहित अन्य जगह शिकायतें की थी।

जान से मारने की दे रहे थे धमकियां -

ग्रामीणों व अन्य लोगों ने पुलिस को बताया कि मृतक प्रकाशसिंह ने हाल ही में आरोपी की ओर से गोचर भूमि में मकान बनाने की शिकायतें भी की थी। आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकियां भी दे रहे थे। मृतक प्रकाशसिंह ने घर बाहर किराने की दुकान कर रखी थी।

पुलिस के देरी से पहुंचने की जांच करवाएंगे-

एडिशनल एसपी डॉ. तेजपालसिंह ने बताया कि मामला गंभीर प्रकृति का है। परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पर देरी से पहुंचने के लगे आरोप की जांच करवाएंगे।