सीकर

24 घंटे में शुरू होगी भारी बारिश, अगले 3 दिन येलो अलर्ट जारी, लो-प्रेशर एरिया से राजस्थान में एक्टिव रहेगा मानसून

Monsoon Rain: मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में लो प्रेशर एरिया बना हुआ है ऐसे में 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में कई जगह भारी बारिश के आसार है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Jun 2025, 9:03 AM IST
Feature image
AI जनरेटेड मौसम की तस्वीर

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून की दस्तक के साथ ही सीकर के मौसम में बदलाव आया। सुबह से तेज उमस और धूप की जुगलबंदी के बाद मौसम पलटा और कई जगह छितराई बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में कई जगह भारी बारिश के आसार है।

विभाग ने 22 जून तक सीकर, चूरू व झुंझुनूं सहित कई जगह बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। सीकर में मंगलवार सुबह आठ बजे तक 30 मिमी, खंडेला में 46 मिमी, फतेहपुर में 37 मिमी, लोसल में 85 मिमी बारिश दर्ज की गई। इधर जिला मुख्यालय पर बुधवार सुबह मौसम साफ रहा। धूप के साथ उमस बढ़ गई। दोपहर बाद नवलगढ़ रोड, फतेहपुर रोड सहित कई क्षेत्रों में छितराई बारिश हुई। बारिश का दौर करीब 15 मिनट चला। इससे मौसम सुहाना हो गया। इस दौरान सीकर तहसील में 13 मिमी बारिश दर्ज की गई। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री और सीकर में अधिकतम 31.5 डिग्री व न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज किया गया।

आगे ऐसा रहेगा मौसम

IMD के अनुसार राजस्थान में लो प्रेशर एरिया बना हुआ है ऐसे में मानसून एक्टिव रहेगा। जिसके चलते राजस्थान में कहीं झमाझम बारिश कहीं भारी तो कहीं अतिभारी बारिश की संभावना है। ऐसे में अगले 2 दिन कई जिलों में अतिभारी बारिश हो सकती है।

Updated on:
19 Jun 2025, 9:03 AM IST
Published on: