7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Earthquake : राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में भूकंप के हल्के झटके, तीव्रता 3.5 दर्ज की गई

Earthquake : राजस्थान के शेखावाटी में शनिवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र जयपुर से लगभग 69 किमी उत्तर-पश्चिम दिशा में स्थित था। इस भूकंप की तीव्रता 3.5 दर्ज की गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Shekhawati Sikar region Mild earthquake felt with a magnitude of 3.5
Play video

फाइल फोटो पत्रिका

Earthquake : राजस्थान के शेखावाटी में शनिवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। सीकर जिले के कई हिस्सों में खासतौर पर खाटूश्यामजी, पलसाना, धींगपुर और इनके आसपास के इलाकों में में कंपन महसूस किया गया। घरों में हल्की कंपन और खिड़कियों-दरवाजों में हलचल महसूस किया गया। वैसे किसी भी नुकसान की जानकारी नहीं है। इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5 दर्ज की गई है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCFS) से मिली जानकारी के अनुसार 7 मार्च 2026 को सुबह 6 बजकर 32 मिनट 59 सेकंड पर भूकंप दर्ज किया गया। इसका केंद्र जयपुर से करीब 69 किमी उत्तर-पश्चिम दिशा में स्थित था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 दर्ज की गई है।

भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 5 किमी नीचे

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 5 किमी नीचे बताया गया है। कम गहराई होने के कारण आस-पास के क्षेत्रों में हल्का कंपन महसूस किया गया।

भविष्य में भूकंपीय गतिविधियों की संभावना

भू विशेषज्ञों का मानना है कि पहाड़ियों को काटकर तेजी से हो रहा निर्माण कार्य और सुरंगों का निर्माण क्षेत्र की भू-संरचना को कमजोर बना रहा है, जिससे भविष्य में भूकंपीय गतिविधियों की संभावना बनी रह सकती है।