सीकर

SIKAR : मोबाइल फोन पर बात कर रही पत्नी को गुस्साए पति ने इसलिए फेंका छत से नीचे

www.patrika.com/sikar-news/
2 min read
• •
Updated: 31 Jul 2018, 7:46 PM IST
Husband Throws Wife Down From The Roof in sikar Rajasthan
Husband Throws Wife Down From The Roof in sikar Rajasthan

सीकर.
सीकर शहर में नवलगढ़ रोड स्थित आजाद नगर में एक पति ने अपनी पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया। उसका अपनी पत्नी से दहेज को लेकर विवाद चल रहा था और उधारी के तीन लाख रुपए मांगने पर बात ज्यादा बिगड़ गई। वारदात के बाद से आरोपी पति फरार है। महिला को पहले शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से पीहर पक्ष के लोग उसे झुंझुनूं ले गए। झुंझुनूं पहुंची उद्योग नगर थाना पुलिस ने महिला के पर्चा बयान लेकर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक आजाद नगर की रहने वाली नीतू पत्नी महेश कुमार योगी को परिजन यहां एक निजी अस्पताल में लेकर आए थे। उसके बाद उसे झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल मेंभर्ती करवाया है। उसने पर्चा बयान में बताया कि उसे शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताडि़त कर रहे थे।

तीन दिन पहले वह अपनी मां से फोन पर बात कर रही थी। तभी उसका पति महेश ड्यूटी से आया। उसने महेश को अपनी बुआ की लड़की से तीन लाख रुपए उधार भी दिलवाए थे। जब ये पैसे मांगे तो महेश से उसका विवाद हो गया। महेश ने उसका फोन छीन लिया और उसकी मां को फोन कर गाली गलौच करने लगा। वह छत पर रेलिंग के पास खड़ी थी। अचानक महेश ने उसको छत से धक्का देकर गिरा दिया और मौके से भाग निकला।

दोनो पैर टूटे, कमर में भी फ्रैक्चर
छत से गिरने की वजह से विवाहिता के दोनों पैर टूट गए। उसकी कमर में भी फ्रैक्चर हुआ है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज प्रताडऩा व जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उद्योग नगर थाना पुलिस ने झुंझुनूं अस्पताल जाकर ही महिला के बयान लिए।

Published on: