एचपी एनी टाइम मोबाइल नम्बर पर गैस उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग से पहले प्रधानमंत्री की कैशलेस की रिकार्डिंग वाली अपील सुननी पड़ रही है। इसकी शिकायत करने पर अधिकारी मुख्यालय स्तर का निर्णय बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
कैशलेस के नाम पर उपभोक्ताओं की जेब ढीली हो रही है। वहीं मोबाइल कम्पनी को फायदा पहुंचाया जा रहा है। इसकी बानगी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कम्पनी के रसोई गैस उपभोक्ताओं को पिछले कई दिन से भुगतनी पड़ रही है।
यूं पड़ रहा है आर्थिक भार
एचपी एनी टाइम के राजस्थान गैस बुकिंग नंबर 7891023456 पर गैस बुकिंग कराई जाती है। लेकिन पिछले कई दिन से बुकिंग से पहले एक मिनट से अधिक चलने वाली इस अपील को सुनना पड़ रहा है। इससे उपभोक्ताओं के मोबाइल बिल से बैलेंस कट रहा है। जबकि भारत गैस सहित दूसरी कम्पनियों में ऐसा नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं में खासा रोष है। कैशलेस की अपील के लिए उपभोक्ताओं पर आर्थिक भार डालना गलत है।
यह है संदेश
मोबाइल पर कॉल करने पर प्रधानमंत्री की कैशलेस की 1.5 सैकंड की अपील सुनाई जा रही है। जिसमें कहा जा है कि वेलकम टू एचपी एनी टाइम। मेरे प्यारे देशवासियों आपके मोबाइल फोन पर ऑनलाइन जितनी भी टेक्नोलॉजी मौजूद हो। सब्जी बेचने वाला होए दूध, चाय बेचने, अखबार चाय बेचने वाला हो हर कोई इसका आराम से उपयोग कर सकता है। कैशलेस में एक नहीं पांच तरीकों से भुगतान हो सकता है। मेरा मोबाइल मेरा बटुआ। देश को भ्रष्टाचार से मुक्ति करने का अभियान लोगों को कठिनाइयों व समस्याओं से मुक्त करने के अभियान में शामिल हों। आज से संकल्प लें। आप स्वयं कैशलेस सोसायटी के लिए खुद एक हिस्सा बनेंगे।
इनका कहना है
यह उच्च स्तर पर होने वाला निर्णय है। उपभोक्ता अपनी परेशानी और शिकायत ऑनलाइन उच्चाधिकारियों को करवा सकतें हैं।
- पंकज कुमार, सीनियर सेल्स ऑफिसर, अजमेर सेल्स एरिया हिन्दुस्तान पेट्रोलियम
फैक्ट फाइल