14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा और कांग्रेस के एजेंडे पर भड़के भूपेंद्र सिंह चौधरी, संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने का लगाया आरोप

Bareilly News: मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी का एजेंडा नेगेटिव है। इस देश की जनता संवैधानिक संस्थाओं और डेमोक्रेसी को कमजोर करके देश में अनिश्चितता और अराजकता पैदा करने के उनके एजेंडे को अच्छी तरह जानती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 14 Nov 2026, 5:29 PM IST

Bhupendra Singh Chaudhary

मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी (ANI Photo)

Bhupendra Singh Chaudhary: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। सत्ता और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे है। इसी कड़ी में यूपी के मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बरेली में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। मंत्री चौधरी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर भ्रम फैलाने और लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी के फोन टैपिंग आरोपों को भी उन्होंने विफलताओं को छिपाने और सनसनी फैलाने की कोशिश बताया। चौधरी ने कहा कि दोनों दलों का एजेंडा नकारात्मक है और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर अराजकता पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है।

बरेली में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के एजेंडे पर निशाना साधा। उन्होंने दोनों दलों पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया।

अखिलेश पर एसआईआर को लेकर हमला

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव शुरू से ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की संवैधानिक प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने जिस तरह इस प्रक्रिया को लेकर भ्रम फैलाने का काम किया है, वह सबको पता है। अखिलेश यादव अपने बयानों से देश के लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। एसआईआर का मकसद सिर्फ पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करना और अपात्रों को हटाना है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और संवैधानिक ढांचे के अनुसार एसआईआर अभियान चल रहा है। इसका स्पष्ट उद्देश्य पात्र मतदाताओं को जोड़ने और अपात्रों को हटाने का है।

राहुल गांधी के आरोपों पर ​किया पलटवार

राहुल गांधी के फोन टैपिंग संबंधी आरोपों पर मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी अपनी विफलताओं को छिपाने, भ्रम फैलाने, सनसनी पैदा करने और सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं। अगर राहुल गांधी को कोई समस्या है तो देश में विपक्ष के नेता के रूप में उनके पास संवैधानिक अधिकार है। वे किसी भी मुद्दे को उठा सकते हैं। लेकिन उनका एकमात्र एजेंडा मीडिया के जरिए सनसनी फैलाकर सुर्खियों में रहना है। बार-बार ऐसे बयान देकर वे जनता को गुमराह नहीं कर सकते।

नकारात्मक एजेंडा का आरोप

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का एजेंडा नकारात्मक है। देश की जनता अच्छी तरह जानती है कि वे संवैधानिक संस्थाओं और लोकतंत्र को कमजोर कर अनिश्चितता और अराजकता पैदा करना चाहते हैं।