सीकर

आईटीबीपी के जवान ने दर्ज कराया दो करोड़ की ठगी का केस

सीकर. नेक्सा एवरग्रीन घोटाले की रकम लगातार बढ़ती जा रही है। मामले में अब झुंझुनूं के उदयपुरवाटी निवासी आईटीबीपी के जवान ने कंपनी संचालकों के खिलाफ दो करोड़ की ठगी का मामला उद्योग नगर थाने में दर्ज कराया है।
less than 1 minute read
Feb 16, 2024
आईटीबीपी के जवान ने दर्ज कराया दो करोड़ की ठगी का केस
आईटीबीपी के जवान ने दर्ज कराया दो करोड़ की ठगी का केस

सीकर. नेक्सा एवरग्रीन घोटाले की रकम लगातार बढ़ती जा रही है। मामले में अब झुंझुनूं के उदयपुरवाटी निवासी आईटीबीपी के जवान ने कंपनी संचालकों के खिलाफ दो करोड़ की ठगी का मामला उद्योग नगर थाने में दर्ज कराया है। जिसमें जवान मुकेश कुमार पुत्र श्रीराम सैनी ने अपने साथी जवानों व परिजनों द्वारा ये राशि कंपनी में निवेश करने का जिक्र किया है।

आर्मी व पुलिस अधिकारी के नाम पर दिया झांसा
हाल राधाकिशनपुरा निवासी मुकेश ने रिपोर्ट में बताया कि वह आईटीबीपी में नियुक्त है। उसके जयपुर निवासी सेवानिवृत साथी दातार सिंह ने उसे एक्स आर्मी के लोगों द्वारा नेक्सा एवरग्रीन कंपनी के संचालन व निवेश पर अच्छा फायदा होने के बारे में बताया। कंपनी को भारत सरकार के धोलेरा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का पार्टनर भी बताया। इसके बाद रणबीर व सुभाष बिजारणिया, सुदेश मिल, अमरचंद ढाका, बीरबल तेतरवाल, गोपाल दूधवाला, अनिल भारत, सलीम, समीर नियाज, सुमन डोरवाल, नरेश काजला, डा. विनोद, विद्याधर फौजी, मदन गढ़वाल से मुलाकात होने पर उन्होंने इसे आर्मी वालो की कंपनी बताया। मदन गढ़वाल ने खुद को रानोली थाने का पुलिस अधिकारी बताया। इसके बाद कैप्टन रूगाराम व महेंद्र भीचर ने भी कंपनी के बारे में बताते हुए 50 हजार के निवेश पर 14 महीने में 80 हजार का रिटर्न मिलने का झांसा दिया। इस पर उसने अपने परिजनों व साथियों सहित कुल दो करोड़ रुपए कंपनी में निवेश कर दिए। जो उन्हें अब तक नहीं मिले हैं। रिपोर्ट में बताया कि कुछ महीनो से नरेश काजला, मदन गढ़वाल व महेंद्र गु्रप पर वीडियो भेज रुपए देने की बात भी कहते रहे, लेकिन अब तक उन्हें उनकी राशि नहीं मिली है। लिहाजा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Updated on:
16 Feb 2024 11:46 am
Published on:
16 Feb 2024 11:46 am