सीकर

जनमत यात्रा 2018 : फतेहपुर में लिया मतदान का संकल्प, नीमकाथाना में यहां बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा

राजस्थान पत्रिका की ओर से जागो जनमत यात्रा 2018 बुधवार शाम को फतेहपुर पहुंची। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2018, 11:02 AM IST
Jago Janmat yatra 2018 in Neem ka Thana and Fatehpur
Jago Janmat yatra 2018 in Neem ka Thana and Fatehpur

फतेहपुर. राजस्थान पत्रिका की ओर से जागो जनमत यात्रा 2018 बुधवार शाम को फतेहपुर पहुंची। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। छततिरया बस स्टैण्ड पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया। इस दौरान लोगों ने नोटबंदी एवं सरकारी अस्पताल में बिगड़ती व्यवस्था, यातायात व्यवस्था आदि समस्याओं पर गुस्सा दिखाया।

इस दौरान पत्रिका की ओर से फेक न्यूज के बारे में जानकारी दी गई। नागरिकों ने कस्बे में सरकारी कॉलेज की मांग, किसानों का कर्जामाफ करने, छतरिया बस स्टैण्ड से पानी निकासी,शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने, पार्क नहीं होने, बाजार में यातायात की व्यवस्था नहीं होने, सरकारी अस्पताल में सुविधाएं नहीं होने, नगर पालिका में भ्रष्टाचार, सडक़ों की खराब स्थिति सहित अन्य मुद्दों को उठाया।

इस दौरान हरलाल थेथलिया, एडवोकेट रामप्रसाद जांगिड़, इमरान, फैज मोहम्मद, आदिल, इस्माईल, कमल सुंडा, गुलाब अलबेला,चन्द्रप्रकाश, किशन चोटिया, सुरेन्द्र, रविन्द्र शर्मा, कैलाश, भंवरलाल, अरविन्द, राजेश भामू सहित कई लोग मौजूद रहे।

नीमकाथाना. राजस्थान पत्रिका जन एजेंडा 2018-23 अभियान के अंतर्गत बुधवार को शहर के राममलीला मैदान स्थित चाणक्य कैरियर इंस्टीट्यूट में बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान युवा, बुजुर्ग व महिलाओं ने खुलकर अपने मुद्दों के बारे में बताया। इस दौरान लोगों ने शत प्रतिशत मतदान करने का भी संकल्प लिया। लोगों ने कहा कि नीमकाथाना क्षेत्र में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी ही है।

इस दौरान पत्रिका की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान की लोगों ने सराहना की। शहरवासियों ने कहा कि राजकीय कपिल अस्पताल में ट्रोमा सेंटर,ब्लड बैंक खुले इसके अलावा शहर के बिगड़ रहे सौंन्दर्य को सही किया जाना चाहिए। बैठक में अनिता, सविता, प्रेम कुमार, आत्मजीत, मनीषा यादव, सोहनलाल सहित अनेक लोग मौजूद है।

आदर्श मतदान केन्द्र बनेंगे, सभी महिला कार्मिक होंगी


सीकर. विधानसभा चुनाव में इस बार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श मतदान बूथ बनाया जाएगा। इस बूथ में कार्यरत सभी कार्मिक महिला होगी। यह जानकारी बुधवार को प्रेसवार्ता में जिला कलक्टर ने दी। उन्होंने बताया कि इन कार्मिकों को 16 नवम्बर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ये महिला कार्मिक ही यहां मतदान कराएंगी। चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़े इसके लिए ऐसे मतदान केन्द्र जहां दिव्यांगों की संख्या दस से ज्यादा है वहां व्हील चेयर की सुविधा रहेगी। जिससे वे आसानी से अपना मतदान कर सकें।

Published on: