सीकर

लव मैरिज के बाद पति ने इसलिए करवाया पत्नी का गैंगरेप, वजह बेहद शर्मनाक

Sikar Love Story and Gangrape : मामला नेछवा थाना इलाके के काछवा गांव का

2 min read
Apr 11, 2018
sikar love story and gangrape

नेछवा.
राजस्थान के नेछवा थाना इलाके के काछवा गांव में गंभीर मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज के लिए गैंगरेप, जबरन गर्भपात व मारपीट जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। विवाहिता का यह भी आरोप है कि उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। महिला जयपुर की रहने वाली है। ऐसे में नेछवा पुलिस ने उसकी शिकायत मिलने पर इस मामले में बिना नंबर की एफआईआर दर्ज कर जयपुर के महिला थाना पश्चिम को भेजी है।


नेछवा थानाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि काछवा निवासी विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसने वर्ष 2010 में जयपुर के युवक के साथ आर्य मंदिर में प्रेम विवाह (लव मैरिज) किया था। विवाहिता शादी के समय अपने घर से 40 तोला सोना व पांच लाख रुपए लेकर आई थी।

बाद में ससुराल वालों ने जेवरात व रुपए ले लिए तथा दहेज की मांग करने लगे। थोड़े दिन बाद ससुराल वालों ने जबरन गर्भपात करवा दिया। विवाहिता ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने अपनी उधारी चुकाने के लिये दूसरे लोगों से दुष्कर्म करवाया।

उसे बंधक बनाकर रखा, नशीली दवाएं दी तथा बाद में अनाथ आश्रम में छोड़ दिया। सूचना पर विवाहिता के पीहर पक्ष के लोग उसे घर पर ले आए। बुधवार को नेछवा थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

Published on:
11 Apr 2018 10:02 pm