टोंक

OMG! क्या आपने देखा है ऐसा अनूठा कारवां…नहीं तो तुरंत पहुंचें यहां

शक्तिपीठ जीणधाम में सप्तमी पर लाखों श्रद्धालुओं ने मां जीण भवानी के दर्शन किए। अल सुबह से जात, जड़ला, सवामणी व ध्वजा निशान का दौर शुरू हुआ जो दिन चढऩे के साथ ही परवान पर रहा। आजजीणधाम में महाष्टमी पर्व मनाया जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Apr 2017, 10:08 AM IST
Feature image

शक्तिपीठ जीणधाम में सप्तमी पर लाखों श्रद्धालुओं ने मां जीण भवानी के दर्शन किए। अल सुबह से जात, जड़ला, सवामणी व ध्वजा निशान का दौर शुरू हुआ जो दिन चढऩे के साथ ही परवान पर रहा। आजजीणधाम में महाष्टमी पर्व मनाया जाएगा। महाष्टमी पर्व पर माता का विशेष श्रृंगार किया जाएगा तथा महाप्रसाद का वितरण होगा। मंगलवार को विशेष भीड़ होने की संभावना के चलते विशेष तैयारी भी की है।

Read:

रात 12 बजे...32 भक्त...कड़ी सुरक्षा

रविवार देर रात करीब 12 बजे 32 भक्तों का एक कांरवा चंग की थाप पर थिरकता हुआ हाथ में त्रिशूल व नंगी तलवार लिए तेजी से मंदिर की ओर बढ़ता है। जयकारों की गूंज व कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्य मंदिर पहुंचता है और मां के दर्शन करता है। यह बत्तीसी संघ के सदस्य हैं। संघ मुखिया का गर्भगृह में प्रवेश के बाद मंदिर पुजारी ने दुप्पटा ओढ़ाकर स्वागत किया।

Published on: