सीकर

RBSE 10th result 2018 : दसवीं के नतीजों में झुंझुनूं प्रदेश में टॉप, सीकर दूसरे स्थान पर

RBSE 10th result 2018 : झुंझुनूं का 86.99 व सीकर का 86.88 प्रतिशत रहा परिणाम, बेटियों ने मारी बाजी
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Jun 2018, 7:28 PM IST
RBSE 10th result 2018
RBSE 10th result 2018

झुंझुनूं/सीकर. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से सोमवार को घोषित दसवीं के नतीजों में झुंझुनूं जिले ने प्रदेश में टॉप किया है।

दसवीं के 86.99 फीसदी परिणाम के साथ झुंझुनूं प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। वहीं, सीकर ने दूसरे स्थान पर कब्जा किया है।

एक बार फिर दसवीं, प्रवेशिका व वरिष्ठ उपाध्याय के नतीजों में बेटियों ने बाजी मारी है। दसवीं में बेटियों का 88.73 और बेटों का 85.74 फीसदी परिणाम रहा है।

प्रवेशिका का परिणाम 71.01 फीसदी रहा है। जिसमें बेटियों का 75.27 व बेटों का 65.79 फीसदी रहा है। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्याय का परिणाम 94.37 फीसदी रहा। जिसमें बेटियों का परिणाम 95.74 और बेटों का 91.67 फीसदी रहा है।

Published on: