सीकर

कमल सिखवाल : दिलाऊंगा मेडिकल कॉलेज

सीकर विधानसभा क्षेत्र के चेंजमेकर व भाजपा के संभावित दावेदार कमल सिखवाल का सीकर विधानसभा क्षेत्र को लेकर विजन।  
less than 1 minute read
Oct 10, 2018
Kamal sikhwal is changemaker candidate of sikar constituency
कमल सिखवाल : दिलाऊंगा मेडिकल कॉलेज

सीकर. मिनी सचिवालय की स्थापना कराई जाएगी। सीकर में यातायात जाम बड़ी समस्या, इससे राहत दिलाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सीकर की अपनी अलग पहचान है। परिणाम के दम पर यहां के स्कूल, कॉलेज व कोचिंग ने बड़े शहरों को भी पीछे छोड़ दिया है।

यहां मेडिकल कॉलेज को जल्द से जल्द शुरू कराने की दिशा में काम किया जाएगा। इससे यहां की स्वास्थ्य सेवा मजबूत होगी, वहीं युवाओं का डॉक्टरी का सपना यही पूरा हो सकेगा। यहां राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, राजकीय आयुर्वेद कॉलेज, राजकीय होम्योपैथिक कॉलेज व राजकीय कृषि कॉलेज की स्थापना कराई जाएगी। वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विवि के भवन को जल्द पूरा कराया जाएगा।

शेखावाटी में शोध विभागों की स्थापना के साथ महाविद्यालयों में शैक्षिक माहौल का निर्माण किया जाएगा।
खेल स्टेडियम में सुविधा बढ़ाने के साथ इंडोर व आउटडोर स्टेडियम का निर्माण और कराया जाएगा। सीकर में बास्केटबॉल की खेल एकेडमी की स्थापना फिर से कराई जाएगी।


किसानों के विकास के लिए कृषि प्रशिक्षण केन्द्र कि स्थापना तथा किसानों की फसलों के उचित मूल्य के लिए वातानूकुलित स्टोरेज की व्यवस्था रियायती दर पर कराई जाएगी।सीकर शहर में पानी एवं सीवरेज निकासी के लिए डे्रनेज व सीवरेज प्रोजेक्ट को पूरे शहर में बिछाने का कार्य कराया जाएगा। सीकर विधानसभा क्षेत्र में पेयजल एवं सिचाई के लिए नहरी पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

सीकर विधानसभा क्षेत्र के कई गांव-ढाणी और वार्डो में स्ट्रीट लाइट, सडक़, नाली व घर-घर कचरा प्रबंधन को और मजबूत कराया जाएगा। औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए नए इकाईयों की स्थापना कराई जाएगी। वहीं युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क केन्द्र व स्किल डवलपमेंट सेंटरों की स्थापना कराई जाएगी। सीकर में बढ़ते सट्टे, सूदखोरी सहित अन्य अपराधों पर नियंत्रण के लिए कठोर कदम उठाया जाएगा। सैनिक स्कूल की सीकर विधानसभा क्षेत्र में स्थापना कराई जाएगी।

Published on:
10 Oct 2018 11:11 am