सीकर

Khatu Shyam Mela 2024 : श्याम बाबा का फाल्गुनी लक्खी मेला कल से, इस बार भक्तों को खाटू नरेश के दरबार में होंगे खास दर्शन

Khatu Shyam Mela 2024 : बाबा श्याम के फाल्गुनी लक्खी मेले का आगाज सोमवार से होगा। इसको लेकर प्रशासन, पुलिस और श्री श्याम मंदिर कमेटी ने मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने में दिन-रात लगा हुआ है। इस बार मेले में आने वाले भक्तों को लखदातारी खाटू नरेश के दरबार में दिल्ली के इंडिया गेट की झांकी का दीदार होगा।
2 min read
• •
Updated: 10 Mar 2024, 8:57 AM IST
khatu_lakkhi_mela_.jpg

प्रमोद स्वामी
Khatu Shyam Mela 2024 : बाबा श्याम के फाल्गुनी लक्खी मेले का आगाज सोमवार से होगा। इसको लेकर प्रशासन, पुलिस और श्री श्याम मंदिर कमेटी ने मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने में दिन-रात लगा हुआ है। इस बार मेले में आने वाले भक्तों को लखदातारी खाटू नरेश के दरबार में दिल्ली के इंडिया गेट की झांकी का दीदार होगा। वहीं मंदिर परिसर में भगवान गणेश, ऊं, राधा-कृष्ण, मां सरस्वती, माता वैष्णों आदि झांकियों के अलावा फूल बंगले के भी दर्शन होंगे। श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से इस सजावट को लेकर बंगाल से 125 के करीब कारीगर को बुलाया है। यह टीम पांच मार्च से दिन-रात काम में जुटी हुई है। मंदिर की पूरी सजावट 14 मार्च तक पूरी हो जाएगी। कमेटी की ओर अब तक चार धाम, शीश महल, फूल बंगला, भगवान श्री कृष्ण एवं श्याम बाबा की आराध्य देवी सिंह वाहिनी मां दुर्गा, मयुर, गजराज, राज महल, तिरूपति मंदिर, चार धाम आदि झांकियों से दरबार को सजवाया जा चुका है।


देसी व विदेशी वस्तुओं से सज रहा है श्याम दरबार
श्याम दरबार को सजाने में देसी व विदेशी वस्तुओं का उपयोग किया जा रहा है। मुख्य कारीगर अविराम पात्रा व ठेकेदार मधुसूदन ने बताया कि 4 लाख के करीब रंग - बिरंगे आर्टिफिशियल फूल व लटकन चाइना से मंगवाए गए है। 1000 थर्माकोल, 700 पीस प्लाई, 2000 बांस, 10000 मीटर रंग-बिरंगा कपड़ा, कोलकाता लटकन 1 ट्रक, दिल्ली व कोलकाता से सुगंधित फूल, 2 क्विंटल कील, 2 क्विंटल तार आदि सामान काम में लिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : लक्खी मेले पर अपडेट, 11 मार्च से रहेगा रींगस से खाटूश्यामजी तक नो-व्हीकल जोन, रेवाड़ी से चलेगी स्पेशल ट्रेन


देश के प्रमुख मंदिरों को सजा चुकें है ये कारीगर
बंगाल के कारीगरों को मंदिर आदि को सजाने का विशेष हुनर है। श्याम मंदिर को सजा रहे कारीगर माता वैष्णों देवी, चिंतापूर्णी मंदिर, ओडिसा का जगन्नाथ मंदिर, तिरूपति बालाजी मंदिर, मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर आदि को सजा चुके हैं ।

Updated on:
10 Mar 2024, 8:57 AM IST
Published on: