
Lakhi Mela 2024
Lakhi Mela 2024 : लक्खी मेला 11 मार्च से शुरू होगा। यह मेला सीकर जिले के खाटूश्याम जी में बाबा श्याम का वार्षिक मेला है। यह लक्खी मेला 11 दिन तक चलेगा। लक्खी मेला को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मेले की व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। मेले की तैयारियों को मंदिर कमेटी अंतिम रुप दे रही है। लक्खी मेला में आने वाले श्रद्धालु अलर्ट हो जाएं। रींगस से खाटूश्यामजी तक 11 मार्च से नो-व्हीकल जोन रहेगा। यह पर कोई वाहन नहीं चलेगा श्रद्धालु सिर्फ पैदल ही मेले में जा सकेंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रेवाड़ी से रींगस तक स्पेशल ट्रेन चलाई है। यह स्पेशल ट्रेन रेवाड़ी से सुबह 11.40 बजे रवाना होगी।
लक्खी मेले की तैयारियों को लेकर सीकर जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी व पुलिस अधीक्षक भवन भूषण शर्मा लगातार नजर बनाए हुए हैं। सीकर जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अधिकारी अपने काम को गंभीरता व जल्द पूरा करवाएं। सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए सीकर जिला कलेक्टर ने श्याम भक्तों की गणना के लिए मंदिर के प्रवेश द्वार पर कैमरा लगाने के भी निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें - डिप्टी सीएम दिया कुमारी का बड़ा तोहफा, मुख्यमंत्री बालिका संबल योजना की राशि तीन गुना बढ़ाई
रेलवे ने खाटूश्याम जी में बाबा श्याम के लक्खी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को एक बड़ा तोहफा दिया है। रेलवे 11 मार्च से 22 मार्च तक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि यह स्पेशल ट्रेन रेवाड़ी से सुबह 11.40 मिनट से चलेगी और दोपहर 2.40 पर रींगस रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। फिर यह स्पेशल ट्रेन से दोपहर 3 बजे रींगस रेलवे स्टेशन से रवाना होकर शाम 6.20 मिनट पर रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें - राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन से नया अपडेट, धनंजय खिंवसर चुने गए कार्यकारी अध्यक्ष
Updated on:
9 Mar 2024, 6:02 PM IST
Published on:
9 Mar 2024, 6:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.