
खाटूश्यामजी।
khatushyamji में सोमवार को बाबा श्याम के दरबार में देशभर से भक्तों का हुजूम उमड़ा हुआ है। श्याम सरकार की जय, हारे के सहारे की जय जैसे बाबा श्याम के जयकारों से दरबार गुंजायमान हो रखा है। मौका है दो दिवसीय मासिक मेले के शुभारंभ अवसर का। चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन दरबार के बाहर दूर-दूर तक भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई है। भक्त मंदिर में पहुंचकर बाबा श्याम के अलौकिक श्रृंगार के दर्शन कर अपने परिवार के सुख समृद्धि की कामना कर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे हैं। श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से भक्तों के लिए माकूल व्यवस्था की गई है । इधर, रींगस रोड पर अनेक भक्त निशान लेकर तो कई पेट पलंनिया आकर बाबा के दरबार में पहुच रहे है। वहीं बाजार भी भक्तों से गुलजार हो रखे हैं। श्रद्धालु अपनी मन पसंद की वस्तुएं दुकानों से खरीद रहे हैं। दरबार मे नए नवेले नवेले जोड़ो ने धोक लगाकर सुखी जीवन की कामना कर रहे है। मासिक मेले का समापन कल द्वादशी के दिन होगा।