सीकर

आज बाबा खाटू श्याम जी के दरबार में दिखेगी अलग ही रौनक, साल में एक बार आता है ये दिन…5 लाख से ज्यादा भक्तगण करेंगे दर्शन

Khatu Shyam Ji Temple Darshan: बाबा खाटू श्याम जी के दर्शन को आज 5 लाख से भी अधिक श्रद्धालु पधारेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Nov 2024, 9:59 AM IST
Feature image

Khatu Shyam Ji Temple: 'हारे का सहारा खाटूश्याम हमारा', आज बाबा खाटूश्याम के दर्शन के लिए दिनभर भीड़ रहने वाली है। ये खास दिन साल में एक बार ही आता है। 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पधारेंगे। दरअसल, आज 12 नवंबर को कार्तिक शुक्ल एकादशी है, इस दिन बाबा खाटूश्याम का जन्मदिन मनाया जाता है।

सीकर के बाबा खाटूश्याम जी के जन्मदिन पर विशेष तैयारियां की जा चुकी हैं। इस बार तय किया गया है कि खाटूश्याम बाबा बाल स्वरूप में दर्शन देंगे। भक्तगण आज 24 घंटे लगातार बाबा के दर्शन कर सकते हैं।

… इसलिए कार्तिक शुक्ल एकादशी को मनाया जाता है बाबा का जन्मदिन

हर साल कार्तिक शुक्ल एकादशी को बाबा खाटूश्याम जी का जन्मदिन मनाया जाता रहा है। कार्तिक शुक्ल एकादशी को देवउठनी एकादशी भी कहते हैं। आज बाबा को जन्मदिन के दिन इत्र से स्नान करवाया जाएगा। इसके बाद चंपा, चमेली समेत अनेक प्रकार के फूलों से सजाया जाएगा। इसके बाद भक्तगण उनको मावे का केक चढ़ाते हैं। बाबा के मंदिर को आज रंग-बिरंगे गुब्बारे से सजाया गया है। कहा जाता है कि इस दिन यानी कार्तिक माह की एकादशी पर बाबा को शीश मंदिर में सुशोभित किया गया था, इसलिए इस दिन उनका जन्मदिन मनाया जाता है।

Updated on:
12 Nov 2024, 9:59 AM IST
Published on: