
Khatu Shyam Ji Birthday: विश्व विख्यात भगवान खाटूश्याम का जन्मोत्सव पर्व 12 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दौरान यहां पर लाखों की संख्या में लोग दर्शन करने के लिए आएंगे। इस भव्य आयोजन से पहले यहां यातायात, सफाई और चिकित्सा संबंधी तैयारी की जा रही है। इसको लेकर लगातार कई बैठक भी की जा रही है। यदि आप यहां दर्शन करने के लिए आते हैं तो आपको एक चीज बेहद ध्यान रखनी होगी।
हर बार हम देखते हैं कि खाटूश्याम में जन्मदिन के पर्व पर आने वाले भक्त तोरण द्वार पर एकत्रित होते हैं और वहां पर जमकर आतिशबाजी करते हैं लेकिन इस बार यहां आतिशबाजी पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। हाल ही में यहां जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई थी जहां कलेक्टर के द्वारा यह निर्णय लिया गया कि बाबा जन्मोत्सव के पर्व पर किसी भी तरह की आतिशबाजी नहीं की जाए।
इतना ही नहीं हम देखते हैं कि आम दिनों में भी यहां भक्त इत्र की शीशी और फूल बाबा की मूर्ति की तरफ देखते हैं। ऐसे में मंदिर कमेटी और जिला प्रशासन के द्वारा जनता से अपील की गई है कि ऐसी हरकत बिल्कुल भी नहीं करें क्योंकि कई बार यह शीशी टूट जाती है तो मंदिर में आने वाले भक्तों के पैर के कांच लग जाता है। जिसके चलते उन्हें काफी परेशानी होती है।
जन्मोत्सव से पहले खाटू में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। नगर पालिका और पुलिस की टीम लगातार यहां अवैध अतिक्रमण को हटा रही है जिससे की जन्मोत्सव पर खाटू कस्बे में आने वाले भक्तों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हो। खाटू मेले के दौरान यहां पुलिस फोर्स भी तैनात रहेगी।
खाटू में जन्मोत्सव के दौरान 5 मेडिकल टीमों का गठन किया गया है। जो लगातार 24 घंटे काम करेगी। इसके साथ ही यहां पर दो बाइक एंबुलेंस के साथ 104 एंबुलेंस और स्ट्रक्चर की भी व्यवस्था रहेगी। किसी भी तरह से विद्युत सप्लाई में कोई बाधा नहीं आए इसके लिए विभाग के 40 कर्मचारी ड्यूटी करेंगे।
Updated on:
10 Nov 2024, 11:16 AM IST
Published on:
10 Nov 2024, 11:16 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.