
खाटूश्यामजी. कलियुगी अवतारी बाबा श्याम का दो दिवसीय मासिक मेले के समापन द्वादशी को धूमधाम के साथ हुआ। रविवार के दिन देशभर से आए तकरीबन एक लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा के जात-जड़ूले चढ़ाकर खीर चूरमें का भोग लगाया। एकादशी की रात श्री श्याम तोदी भवन में मुरारीलाल तोदी, राधे की हवेली में राजेन्द्र झंवर, पंचायती धर्मशाला में महेन्द्र गोयल सहित अनेक धर्मशालाओं में बाबा की जोत जलाकर भजन संध्या आयोजित की गई। जिसमें गायकों ने आयो फागण मेलो बाबो मारे हेलो सहित अनेक सुमधुर भजनों पर श्रोताओं को झुमने पर मजबूर कर दिया।
कलश यात्रा निकाली
शिश्यंू. समीप के गांव वैद्य की ढाणी में रविवार को गोकृपाकथा के मौके पर भव्य मंगल कलश यात्रा हनुमानजी मन्दिर से शुरू होकर मुख्य बाजार से निकाली गई। जिसका ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा से अभिनंदन किया गया। कथावाचिका क्रान्तिकारी तपस्वीनी साध्वी चारू ने कथा शुरू की। कथा के मुख्य यजमान बजरंग लाल कुमावत है। मंगल कलश यात्रा में गंगादास महारात आमलीकुण्ड, भरतदास महाराज, सौभाग्यवती धाम, विजय दास महाराज, भूमेश शुक्ला, बलबीर यादव, गजान्द कुमावत, पप्पू यादव, मदनलाल कुमावत, मुकेश सैनी, बनवारीलाल बाजोर, ओमप्रकाश कुमावत, अम्मीलाल, सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद थे।
मेला 30 को
चला. कस्बे के समीप ग्राम गढी खानपुर स्थित पीपेड़ा बालाजी का वार्षिक मेला 30 जनवरी को धूम धाम से भरेगा। मेला कमेटी ने बताया कि माघ सुदी पूर्णिमा को भरने वाला यह वार्षिक मेला अब की बार चन्द्र ग्रहण होने कारण भोग नहीं लगाया जा सकता है। इसलिए यह मेला माघसुदी चर्तुदशी मंगलवार को भराया जायेगा।
लक्ष्मणगढ़. लोकदेवता बाबा रामदेवजी की जयंती कस्बेवासियों की ओर से हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। इस मौके पर सुबह से ही मंदिर में बाबा के दर्शनार्थ श्रद्धालुओं की कतार लग गई। श्रद्धालुओं ने रामसापीर को खीर चूरमे का भोग लगाया। रात्रि को बाबा रामदेव समिति की ओर से भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में स्थानीय कलाकारों की ओर से प्रस्तुत भजनों ओ राम सा पीर थारी मेड़ी पर धोंक लगांवा की प्रस्तुति देकर रात्रि तक समां बांधे रखा। जागरण में पवन बूंटोलिया, विनोद जी चौमाल, गणेश चौमाल, नितिन पारीक, जयकांत भातरा, प्रवीण नारनोलिया, अभिषेक मिश्रा व जितेंद्र टेलर ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।