सीकर

Khatu Mela: बाबा श्याम को लगाया खीर चूरमा का भोग, अंतिम दिन उमड़ा भक्तों का सैलाब

चैत्रमास की शुक्ल पक्ष की द्वादशी पर बाबा श्याम के दो दिवसीय मासिक मेले का मंगलवार को समापन है। मेले के अंतिम दिन खाटूधाम में श्याम दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
less than 1 minute read
Apr 16, 2019
चैत्रमास की शुक्ल पक्ष की द्वादशी पर बाबा श्याम के दो दिवसीय मासिक मेले का मंगलवार को समापन है। मेले के अंतिम दिन खाटूधाम में श्याम दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
खाटूश्यामजी मेला :बाबा श्याम को लगाया खीर चूरमा का भोग, अंतिम दिन उमड़ा भक्तों का सैलाब

खाटूश्यामजी।
चैत्रमास की शुक्ल पक्ष की द्वादशी पर बाबा श्याम के दो दिवसीय मासिक मेले का मंगलवार को समापन है। मेले के अंतिम दिन खाटूधाम (Khatu Dham) में श्याम दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मेले के दौरान देश के कोने-कोने से आये लाखों श्याम भक्तों ने द्वादशी के दिन जात-जड़ूले चढ़ाकर श्री श्याम बाबा baba shyam की जोत जलाकर श्याम प्रभु को खीर चूरमे का भोग लगाकर परिवार की सुख समृद्धि की कामना कर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर रहे है। वही नए नवेले दूल्हा दुल्हन ने बाबा श्याम की चौखट पर धोक लगाकर खुशहाल जीवन का आशीर्वाद दिया । इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने बाजारों में जमकर खरीददारी की और मेले का भरपूर आनंद लिया। इससे पहले एकादशी की रात को अनेक धर्मशालाओं में भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें देश के नामी गिरामी भजन गायकों ने बाबा श्याम की एक से एक बढकऱ भजनों की प्रस्तुति दी।

Read More:

Updated on:
16 Apr 2019 07:27 pm
Published on:
16 Apr 2019 07:27 pm