
सीकर.
नागवा गांव में डोली से दुल्हन के अपहरण के sikar bride Kidnap Update मामले में मुख्य आरोपी अंकित की बुधवार को कोर्ट में पेशी के बाद एक बार फिर पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं दस्तयाब दुल्हन हंसा hansa को आज मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर 164 के बयान Statement होने हैं। बता दें कि प्रकरण में आरोपी अंकित Accused Ankit पांच दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। इधर, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर वीर तेजा सहित विभिन्न संगठनों ने आज से अनिश्चितकाल के लिए सीकर बंद Sikar Close कर रखा है। संगठनों के लोगों की जाट बाजार में सभा चल रही है। उधर, कलेक्ट्रेट आवास के घेराव की चेतावनी के बाद भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। शहर में इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी है। गौरतलब है कि बुधवार को संगठन पदाधिकारियों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए जांच अधिकारी को तुरंत बदलने, आत्मदाह का प्रयास करने वाले विधायक और रास्ता जाम करने वालों पर मुकदमा दर्ज करने सहित विभिन्न मांगों को पूरा करने की मांग रखी। प्रदर्शन के बाद सीओ सीटी सौरभ तिवाड़ी प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उनकी बातों पर सहमति नहीं जताई।
Read More :
sikar bride kidnap Case : आरोपी अंकित की कल कोर्ट में पेशी, दुल्हन के बयानों पर टिकी पुलिस की जांच