सीकर

जानिए यहां पीपल के पेड़ में अचानक से क्यों लगी आग…

खेत में लगे पीपल के पेड़ में अचानक से आग लग गई। पेड़ का बड़ा डाल टूटकर गिर गया। रास्ता जाम हो गया। घटना के वक्त खेत मालिक घर पर नहीं था।
2 min read
May 08, 2019
sikar
sikar

खेत में लगे पीपल के पेड़ में अचानक से आग लग गई। पेड़ का बड़ा डाल टूटकर गिर गया। रास्ता जाम हो गया। घटना के वक्त खेत मालिक घर पर नहीं था।
बावड़ी. एनएच.५२ पर स्थित दीपक ढाबा के सामने दिलीप सिंह शेखावत के खेत में पीपल के सूखे पेड़ में अचानक आग लग गई। इससे पीपल की बड़े डाले टूटकर उदावाली ढाणी से लाखनी मोड़ जाने वाले रास्ते में गिर गई, इससे रास्ता अवरुद्ध हो गया। दिलीप सिंह ने बताया कि गिरधारी सिंह का बास के समीप देगड़ों वाली ढाणी में किसी परिचित के घर सुबह सभी परिवार के लोग किसी काम के लिए गए हुए थे। ११ बजे वापस घर आए तो पीपल में आग लगी थी। इस पर परसरामपुरा रीको की अग्रिशमन सेवा मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाते समय अचानक ऊपर से पीपल की मोटी डाली टूटकर फायरमैन पंकज चौधरी पर गिर गई। जिससे पैर, पीठ में हल्की चोट आ गई। इसके बाद ड्राइवर पूरणमल आग पर काबू पाने के लिए लगा रहा लेकिन तेज हवा होने के कारण आग बेकाबू हो गई। नलकूप से दमकल के टैंक में पानी भरकर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन टैंक में फिर पानी खत्म हो गया। तीसरी बार फिर रींगस धागा मील में दमकल को ले जाकर टैंक में पानी भरकर घटनास्थल पर पहुंची। करीब ढाई घण्टे के मशकत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक पेड़ लगभग पूरी तरह से जल चुका था।
केसर चन्दन से श्रंृगार
श्रीमाधोपुर. कस्बे के आराध्य देवी श्रीगोपीनाथ भगवान को पाटोत्सव मंगलवार को मनाया गया। महन्त डा. मनोहर शरण दास ने बताया कि सुबह ठाकुर जी का पंचामृत अभिषेक कराने के बाद ठाकुर जी का केसर चन्दन से श्रृंगार कर केसर से युक्त छपन्न भोग की झांकी सजाई। इस दौरान आसपास गांव व ढाणियों से काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Published on:
08 May 2019 08:33 pm