
सीकर/झुंझुनूं.
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शेखावाटी की तीनों सीटों पर नामों का ऐलान कर दिया है। सीकर में सुभाष महरिया, झुंझुनूं में पांच बार विधायक रहे श्रवण कुमार, चूरू में रफीक मंडेलिया को टिकट दिया है। झुंझुनूं में कांग्रेस ने दिग्गज नेता शीशराम ओला की पुत्रवधू एवं पूर्व जिला प्रमुख डॉ राजबाला ओला का टिकट काट दिया है। तीनों जिलों के नाम लगभग पहले से तय थे। जैसे ही गुरुवार रात नामों का ऐलान हुआ तो दावेदारों के समर्थकों ने खुशियां जताई। पिछले चुनाव में कांग्रेस से चुनाव लडऩे वाले वर्तमान जिलाध्यक्ष पीएस जाट भी दावेदार थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। यहां भाजपा छोडकऱ कांग्रेस का दामन थामने वाले सुभाष महरिया पर पार्टी ने भरोसा जताया है। चूरू में लोकसभा का एक चुनाव हारने वाले रफीक मंडेलिया को फिर से मौका दिया है।
पिछले प्रत्याशियों के टिकट काटे
पिछले चुनाव में भाजपा ने सूरजगढ़ की तत्कालीन विधायक संतोष अहलावत को टिकट दिया था। कांग्रेस ने राजबाला को अपना उम्मीदार घोषित किया था। भाजपा ने अहलावत का टिकट काटा, अब कांग्रेस ने राजबाला का टिकट काट दिया है।