सीकर

VIDEO: सीकर में बोली पूर्व सीएम राजे- जिनके घोटाले सुनकर पक गए कान, वो कर रहे न्याय की बात

Lok Sabha Election 2019 : पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सीकर से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी सांसद सुमेधानंद सरस्वती की नामांकन सभा में कांग्रेस पर करारा हमला बोला है।
less than 1 minute read
Apr 16, 2019
VIDEO: सीकर में बोली पूर्व सीएम राजे- जिनके घोटाले सुनकर पक गए कान, वो कर रहे न्याय की बात
VIDEO: सीकर में बोली पूर्व सीएम राजे- जिनके घोटाले सुनकर पक गए कान, वो कर रहे न्याय की बात

सीकर।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा Vasundhara Raje राजे ने सीकर से BJP के Lok Sabha प्रत्याशी सांसद सुमेधानंद सरस्वती की नामांकन सभा में कांग्रेस पर करारा हमला बोला है। रामलीला मैदान में आयोजित सभा में राजे ने कहा जो लोग नेशनल हेराल्ड और 2G जैसे घोटाले करते हैं, वह अब न्याय की बात कर रहे हैं। उन्होंने सवाल दागा कि अब न्याय की बात करने वाली कांग्रेस ने इतने सालों के शासन में क्या किया? प्रदेश की Congress सरकार को भी गौरव पथ, भामाशाह योजना, मनरेगा योजना के साथ बिजली और महिला सुरक्षा व्यवस्था को ठप्प करने वाली बताते हुए उन्होंने मौजूद लोगों से सवालों के जरिए तंज कसा। राजे ने पूछा कि अब तक तो सारे किसानों की कर्ज माफी और बिजली की समस्या दूर हो गई होगी? सांसद और भाजपा प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती को सरल और साधु बताते हुए उन्होंने मेडिकल कॉलेज, सैनिक एकेडमी और लंबी दूरी की ट्रेन को सांसद की उपलब्धि बताया और आगामी चुनाव में भी उन्हें जिताने की अपील की। इससे पहले प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती ने भी अपने पांच साल की उपलब्धियां गिनाई। सभा से पूर्व सुमेधानंद सरस्वती ने पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी, पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजौर और पूर्व यूआईटी चेयरमैन हरिराम रणवां के साथ नामांकन भी दाखिल किया।

Updated on:
16 Apr 2019 02:12 pm
Published on:
16 Apr 2019 02:12 pm