
सीकर।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी PM Narendra Modi Visit Sikar आज वीरों की धरती सीकर पर चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान मोदी को सुनने पहुंचे लोगों का उत्साह चरम पर रहा। मोदी के मंच पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाना शुरू कर दिया। मोदी ने आधे मिनट के लिए भाषण भी रोका। लेकिन जब भी युवा नहीं माने तो मोदी ने कहा कि आपका प्यार सिर-आंखों पर। फिर भी युवाओं का जोश कम नहीं हुआ तो मोदी ने कहा कि आपके प्यार कबूल है, यही शेखावाटी में रह जाऊ क्या। इसके बाद लोगों ने जमकर तालियां बजाई।
Congress पर जमकर साधा निशाना
सैनिकों की धरती सीकर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांगे्रस को जमकर ललकारा। खेल स्टेडियम में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांगे्रस राष्ट्र की रक्षा करने वालों का अपमान करती है। सैनिकों की शहादत का बदला लेने के लिए एयर स्ट्राइक की तो कांगे्रस के नेता सबूत मांगने लगे। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने आंखां पर पट्टी बांध रखी है और ऐसा चश्मा लगा रखा कि जिसमें पीएम की कुर्सी के अलावा कुछ दिखता ही नहीं है।
आप मुझे एक और मौका देंगे
सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने जनता पर भरोसा जताते हुए जीत का दंभ भी भरा। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं आप मुझे एक और मौका देने वाले है। उन्होंने कहा कि 2022 तक हर गरीब परिवार के पास पक्का मकान होगा।
पहले मतदान फिर जलपान
6 मई को प्रदेश की 12 सीटों के लिए होने वाले लोसकभा चुनाव में पीएम मोदी ने जनता को भाजपा के पक्ष में वोट डालने की बात कही। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में पहले मतदान करें फिर जलपान करें।