सीकर

सचिन पायलट का बड़ा बयान, कहा – राजस्थान में अधिकांश सीटों पर कांग्रेस की होगी जीत

Lok Sabha Elections 2024 : सचिन पायलट आज 8 अप्रैल को सीकर लोकसभा सीट के नीमकाथाना में 'इंडिया' गठबंधन के प्रत्याशी अमराराम के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा राजस्थान में अधिकांश सीटों पर कांग्रेस की जीत होगी।
2 min read
Apr 08, 2024
sachin_pilot_2.jpg
Sachin Pilot In Sikar

लोकसभा चुनाव 2014 के तहत सीकर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। मतदान को अब 10 दिन ही बाकी रह गए हैं। कांग्रेस पार्टी चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट आज 8 अप्रैल को सीकर लोकसभा सीट के नीमकाथाना में 'इंडिया' गठबंधन के प्रत्याशी अमराराम के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, पिछली बार हमारे परिणाम अच्छे नहीं आए थे लेकिन आज एक बदलाव की लहर है। देश की 10 साल की सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता देख चुकी है। राजस्थान में अधिकांश सीटों पर कांग्रेस की जीत होगी। उन्होंने कहा भाजपा ने इस देश में ऐसा शासन किया है, जो हमारे गणतंत्र को, हमारे लोकतंत्र को हमारी संवैधानिक संस्थानों को बर्बाद कर रहा है।

निर्वाचित मुख्यमंत्रियों को जेल में डाल रही है भाजपा

सचिन पायलट ने आगे कहा, जनता ने केंद्र में एक सरकार भरोसे के साथ बनाकर भेजी थी। पर भाजपा सरकार ने किसानों की MSP खत्म की, किसानों के खिलाफ तीन कृषि कानून बनाए, निर्वाचित मुख्यमंत्रियों को जेल में डाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें - राजस्थान के इस लोकसभा सीट पर 72 साल में पहली बार चुनाव नहीं लड़ेगी कांग्रेस

नरेगा जैसा कानून दुनिया में कहीं नहीं

सचिन पायलट ने कांग्रेस की तारीफ करते हुए कहा, हमारी सरकार ने 20 करोड़ लोगों को ग़रीबी से बाहर निकाला था। नरेगा का कानून बनाया। ऐसा कानून दुनिया में कहीं नहीं है। जब से देश आज़ाद हुआ है आज देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है।

बस हिन्दू मुसलमान की राजनीति करती है भाजपा

सचिन पायलट ने कहा कि, भाजपा बस हिन्दू मुसलमान की राजनीति करती है, कोई भाजपा का नेता रोजगार की बात नहीं करता। बस मंदिर-मस्जिद, हिंदुस्तान-पकिस्तान की बात करते हैं।

यह भी पढ़ें - 25 अप्रेल के बाद होगा बड़ा बदलाव, खत्म होगी BSNL की कॉपर लैंडलाइन सेवा

Updated on:
09 Apr 2024 11:06 am
Published on:
08 Apr 2024 06:35 pm