
सीकर में सभापति चुनाव के लिए वोटिंग शुरू
सीकर. सीकर नगर परिषद सभापति चुनाव को लेकर आज शहर में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। सभापति पद के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चुनाव में कांग्रेस की ओर से खतीजा बानो और भाजपा की ओर से कंचन मैदान में हैं। दोनों प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला है और नगर परिषद के पार्षद अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। चुनाव को लेकर दोनों पार्टियों ने अपने-अपने पार्षदों के समर्थन का दावा किया है। ऐसे में मतदान के बाद आने वाला परिणाम यह तय करेगा कि सीकर नगर परिषद की कमान किसके हाथ में जाएगी।
इसी बीच सीकर जिले के नीमकाथाना में पालिका अध्यक्ष चुनाव को लेकर भी माहौल गरमा गया। कांग्रेस पार्षदों की गाड़ियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग पर रोक दिया, जिसके बाद कांग्रेस और भाजपा समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए कांग्रेस पार्षदों को मतदान केंद्र तक पहुंचाया। नीमकाथाना में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के महेश मेगोतिया और भाजपा के रणजीत सिंह के बीच मुकाबला है।
Updated on:
21 Sept 2026 11:46 am
Published on:
21 Sept 2026 11:40 am
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
