17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर में 1 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती रैली: 13 हजार युवा दिखाएंगे जज्बा; अभ्यर्थियों के लिए गाइडलाइन जारी

सीकर के सांवली रोड स्थित जिला खेल स्टेडियम में 1 से 23 अक्टूबर तक अग्निवीर सेना भर्ती रैली होगी। करीब 13 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। जिला कलक्टर आशीष मोदी ने पेयजल, सफाई, चिकित्सा, बिजली, इंटरनेट और सुरक्षा व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
2 min read
Google source verification

सीकर

image

Arvind Rao

Sep 16, 2026

sikar agniveer rally

Sikar Agniveer Rally (Photo-AI)

Sikar Agniveer Rally: जिला खेल स्टेडियम सीकर, सांवली रोड पर 1 से 23 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली अग्निवीर सेना भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कलक्टर आशीष मोदी ने अधिकारियों को रैली से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती रैली के दौरान अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित विभाग पहले से आवश्यक तैयारियां पूरी करें और संभावित समस्याओं का आकलन कर उनका समाधान सुनिश्चित करें।

जिला कलक्टर ने भर्ती रैली के दौरान पेयजल, मोबाइल टॉयलेट, साफ-सफाई, बेरिकेडिंग और विद्युत आपूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही चिकित्सा व्यवस्था, एम्बुलेंस, मेडिकल टीम, कंप्यूटर और इंटरनेट सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को भी समय पर पूरा करने को कहा गया। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए, ताकि भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो।

बैठक में दिए विशेष निर्देश

कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को लेकर भी बैठक में विशेष निर्देश दिए गए। कलक्टर ने पुलिस विभाग को पर्याप्त जाप्ता तैनात करने तथा भर्ती रैली के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के निर्देश दिए। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने को देखते हुए प्रशासन की ओर से व्यवस्थाओं को पहले से व्यवस्थित करने पर जोर दिया गया।

अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रैली स्थल के आसपास अस्थायी अन्नपूर्णा रसोई लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं, सेना की ओर से लगाए जाने वाले डोम एवं टेंट को सिंथेटिक ट्रैक के बाहर स्थापित करने के लिए कहा गया है, ताकि स्टेडियम के सिंथेटिक ट्रैक को किसी प्रकार का नुकसान न हो।

13 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना

सेना भर्ती अधिकारी कर्नल हरीशचंद्र ने बताया कि इस भर्ती रैली में जयपुर और सीकर क्षेत्र के उपखंडों से अभ्यर्थी भाग लेंगे। रैली में लगभग 13 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत, एडीएम सिटी भावना शर्मा, एएसपी डॉ. तेजपाल सिंह, सीएमएचओ डॉ. अशोक मेहरिया, डीटीओ ताराचंद बंजारा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।