21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alwar Mayor Election Live: पहले मेयर के लिए वोटिंग शुरू; सुमनलता v/s कमलेश शर्मा, किसके सिर पर सजेगा ताज?

Alwar Mayor Chunav: अलवर नगर निगम के पहले मेयर के चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। भाजपा की सुमनलता अग्रवाल और कांग्रेस की कमलेश शर्मा के बीच मुकाबला है। सबकी नजरें चुनाव के नतीजे पर टिकी हैं।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Harshita Saini

Sep 21, 2026

alwar mayor election

बीजेपी प्रत्याशी सुमन अग्रवाल और कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश शर्मा

अलवर। अलवर नगर निगम के पहले मेयर के चुनाव के लिए सोमवार सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो गया है। मेयर पद के लिए भाजपा की सुमनलता अग्रवाल और कांग्रेस की कमलेश शर्मा के बीच सीधा मुकाबला है। नगर निगम के 65 पार्षद मतदान में हिस्सा लेंगे। मेयर बनने के लिए 33 वोट जरूरी हैं। वोटिंग दोपहर 2 बजे तक चलेगी। इसके बाद मतगणना होगी और परिणाम के साथ अलवर नगर निगम को अपना पहला मेयर मिल जाएगा।

नगर निगम की तरफ वाहनों का प्रवेश बंद

महापौर चुनाव के मद्देनजर आज नगर निगम की तरफ वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। पुलिस ने रविवार को आसपास के इलाके का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि होप सर्कस, घंटाघर, पुलिस कंट्रोल रूम, काशीराम चौराहा, कटला वंडरमॉल कट, मन्नी का बड़ की तरफ से नगर निगम की तरफ आने-जाने वाले समस्त वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। एसपी ने आमजन से अनुरोध किया है कि इन रास्तों का प्रयोग करने से बचें।

कल होंगे डिप्टी मेयर के चुनाव

उपाध्यक्ष पद के चुनाव कल 22 सितंबर को होंगे। इसे लेकर कल नगर निकाय में दिनभर चुनावी प्रक्रिया चलेगी। उम्मीदवारों के नामांकन से इसकी शुरुआत होगी। सुबह 10 से 11 बजे तक नामांकन पत्र लिए जाएंगे। इसके बाद प्राप्त आवेदनों की जांच 11:30 बजे से शुरू होगी। दोपहर 2 बजे तक प्रत्याशियों के पास मैदान से हटने का मौका रहेगा। अगर एक से ज्यादा उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहते हैं तो दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। वोटिंग खत्म होते ही मतों की गिनती शुरू होगी और इसी दिन उपाध्यक्ष पद का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा।