21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर मेयर चुनाव: बीजेपी के पारस सिंघवी और कांग्रेस की पूनम में सीधी टक्कर, वोटिंग के बाद 2 बजे आएगा फैसला

उदयपुर नगर निगम में मेयर पद के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। भाजपा के पारस सिंघवी और कांग्रेस की पूनम कुंवर राठौड़ आमने-सामने हैं। 80 पार्षदों में बहुमत के लिए 41 वोट जरूरी हैं।
2 min read
Google source verification
udaipur nagar nigam mayor election

वोटिंग करते हुए बीजेपी पार्षद (पत्रिका फोटो)

Udaipur Mayor Election: उदयपुर नगर निगम में मेयर पद के लिए आज वोटिंग शुरू हो गई है। नगर निगम के हॉल में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पार्षद अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। वोटिंग पूरी होने के बाद बैलेट पेपर की काउंटिंग होगी और मेयर चुनाव का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

मेयर पद के लिए भाजपा ने पारस सिंघवी को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस की ओर से पूनम कुंवर राठौड़ प्रत्याशी हैं। दोनों के बीच सीधा मुकाबला है। नगर निगम में कुल 80 वार्ड हैं। ऐसे में मेयर पद पर बहुमत के लिए किसी प्रत्याशी को कम से कम 41 वोट हासिल करने होंगे।

चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने पार्षदों की बाड़ेबंदी कर रखी है। दोनों दल अपने पार्षदों को सीधे नगर निगम लेकर पहुंचेंगे, जहां वे बैलेट पेपर के जरिए मतदान करेंगे। इससे पहले रविवार को पार्टी पदाधिकारियों ने पार्षदों को बैलेट पेपर से वोटिंग की प्रक्रिया और जरूरी सावधानियों के बारे में जानकारी दी।

कांग्रेस का दावा है कि उसके पास पर्याप्त संख्याबल नहीं होने के बावजूद भाजपा के कुछ पार्षद क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं। कांग्रेस ने इसी आधार पर अपने प्रत्याशी की जीत का दावा किया है। वहीं, अब सभी की नजरें वोटिंग और काउंटिंग के बाद सामने आने वाले नतीजे पर हैं।

भाजपा पार्षदों के साथ 2 निर्दलीय भी रवाना हुए

बाड़ेबंदी के बीच बीजेपी पार्षदों के साथ 2 निर्दलीय पार्षद (कमलेश बोराणा और इंद्रा डांगी) भी नगर निगम के लिए रवाना हुए। वे भी बीजेपी प्रत्याशी पारस सिंघवी को वोट करेंगे।

उदयपुर में बीजेपी के मेयर पद के उम्मीदवार पारस सिंघवी वोटिंग करने के लिए पहुंचे। इस दौरान अभिवादन किया। वहीं, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा बोले, बीजेपी का ही मेयर बनेगा। 53 पार्षद बीजेपी के पक्ष में ही वोट कर रहे हैं। हमने प्रशिक्षण ही ऐसा दिया है। सातवां बोर्ड बीजेपी का ही बनेगा।