सीकर

आंखों में स्प्रे छिड़क रुपयों से भरा बैग लूटा, 10 मिनट तक तीन लुटेरों से संघर्ष करता रहा ज्वेलर्स

कोतवाली थानांतर्गत सोमवार शाम को बाइक पर सवार तीन लुटेरों एक ज्वैलर की आंखों में स्प्रे छिडकऱ 28 हजार रुपए का बैग छीनकर भाग गए।
less than 1 minute read
Jan 22, 2019
कोतवाली थानांतर्गत सोमवार शाम को बाइक पर सवार तीन लुटेरों एक ज्वैलर की आंखों में स्प्रे छिडकऱ 28 हजार रुपए का बैग छीनकर भाग गए।
आंखों में स्प्रे छिड़क रुपयों से भरा बैग लूटा, तीन लुटेरों से 10 मिनट तक संघर्ष करता रहा ज्वेलर्स

नीमकाथाना.

कोतवाली थानांतर्गत सोमवार शाम को बाइक पर सवार तीन लुटेरों एक ज्वैलर की आंखों में स्प्रे छिडकऱ 28 हजार रुपए का बैग छीनकर भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक प्रभाती लाल व शहर कोतवाल श्रीराम ने मौके पर पहुंच पड़ताल की। मामले में पीडि़त ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार नीमकाथाना निवासी मुरारीलाल सोनी सेपरा गुवार में अपनी ज्वैलर की दुकान से प्रतिदिन अप डाउन करता है। सोमवार शाम को पीडि़त दुकान बंद कर स्कूटी से अकेला सेपरा गुवार से नीमकाथाना आ रहा था। इसी दौरान कोटड़ा रोड पर सुनसान जगह पर बाइक सवार तीन लुटेरें सडक़ किनारे खड़े थे। जैसे ही पीडि़त उनके पास आया तो लूटेरों ने उसकी आंखों में स्प्रे छिडकऱ 28 हजार रुपये से भरा बैग छीनकर भाग गए। पीडि़त जैसे तैसे नीमकाथाना की ओर दौडकऱ एक दुकान पर पहुुंचा तथा घटना की जानकारी दी।


लुटेरों से संघर्ष करता रहा पीडि़त
जैसे ही लुटरों ने पीडि़त से बैग छिनने की कोशिश की तो वह 10 मीटर तक संघर्ष करता रहा। मगर पीडि़त तीन लूटेरों के सामने बेबस होने से पैसों से भरी बैग को बचा नहीं पाया। घटना के बाद कोतवाली थाना में पीडि़त के परिजनों की भीड़ जमा हो गई।

Updated on:
22 Jan 2019 05:04 pm
Published on:
22 Jan 2019 12:15 pm