सीकर

Looteri Dulhan : जानिए, क्या-क्या गुल खिला गई 35 हजार की दुल्हन…

शादी के नाम पर धोखाधड़ी कर जेवरात व नकदी हड़पने के आरोप में पुलिस थाने में इस्तगाशे के जरिये मामला दर्ज हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 9 Jun 2018, 3:52 PM IST
sundar patni kaise milti hai
sundar patni kaise milti hai


मुकुंदगढ़. शादी के नाम पर धोखाधड़ी कर जेवरात व नकदी हड़पने के आरोप में पुलिस थाने में इस्तगाशे के जरिये मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक गांव नाहरसिंहानी निवासी रामेश्वरलाल बांवरिया ने रिपोर्ट दी है कि 35 हजार रूपए देकर उसकी शादी एक मार्च 2018 को नागौर के बांटलिया मारोठ निवासी कानी देवी के साथ हुई थी। आरोपिता पत्नी कानी देवी ने गुढा के खीवासर निवासी देवीलाल बांवरिया, कालू, मोहनी देवी व मच्छो के साथ मिलकर एकराय होकर षडयंत्र रचकर धोखाधड़ी कर 16 मई को उसके घर से 47 हजार रूपए नकद व सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।

इन्द्रपुरा से चुराए चार लाख के जेवरात बरामद
उदयपुरवाटी. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चोर गिरोह के सदस्य नयाबास निवासी हजारी मीणा ने दो साल पहले इन्द्रपुरा की गई चोरी की वारदत को कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी हजारी लाल मीणा से इन्द्रपुरा से चुराए चार लाख के जेवरात बरामद कर लिए है। गत 2016 में इन्द्रपुरा निवासी रामचंद्र जाट ने घर से चार लाख रूपए के जेवरात चोरी होने का मामला दर्ज करवाया था। जिस मामले में पुलिस ने आरोपी से चोरी का माल बरामद कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को चिराना में हुई चोरी के मामले फिर से गिरफ्तार कर लिया। सीआई रामेश्वरलाल बगडिय़ा ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में कई चोरी की वारदातों में शामिल होनी बात कबूली है। आरोपी से गोल्याना से चुराए गए तार और टोडपुरा के शराब ठेके से चुराई गई कुछ शराब बरामद की है। आरोपी से अन्य चोरी की वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Published on: