कुंभाराम लिफ्ट कैनाल के तहत कस्बे में बने डेम को टूटे ढाई महीने का समय बीत गया, लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत नहीं हो पाई है। प्रोजेक्ट के काम में लगी एनसीसी कम्पनी मशीनरी के मरम्मत का कार्य चल रहा है। हालांकि डेम टूटने के करीब एक माह बाद प्रोजेक्ट से पानी फिल्टर का काम शुरू कर झुन्झुनूं पानी पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया। करीब सौ हैक्टेयर भूमि पर बने बांध में 31 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे मुख्य डेम की दीवार से पानी का रिसाव शुरू हो गया था। बांध की एक तरफ की दीवार टूट गई। कुछ ही समय में पानी मलसीसर कस्बे के बाहरी क्षेत्र में बने उपखण्ड कार्यालय, पुलिस थाना, विद्युत निगम सहित अनेकों घरा व खेत जलमग्र हो गए और कस्बे में बाढ़ के हालात पैदा हो गए। ऐसे में कार्यकारी कम्पनी को 50 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।