सीकर

सेठ साहुकारों का कस्बा विकास को तरसा

सडक़ों पर गंदा पानी, दुकानदार और राहगीर परेशान
less than 1 minute read
Dec 28, 2018
sikar losal town news
सेठ साहुकारों का कस्बा विकास को तरसा


व्यापारियों ने दी लोसल बंद करने की चेतावनी
लोसल.कस्बे के मुख्य बाजार बालाजी मंदिर के पास बिना बरसात ही सडक़े गंदे पानी से भरी रहती है। इससे बाजाजी मंदिर के पास दुकानदारों व राहगीरों परेशान होना पड़ रहा है। दुकानदारों ने बताया कि समस्या बताने के बावजूद पालिका प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। उच्च अधिकरियों को भी अवगत करवाया जा चुका है। बरसात के समय भी आए दिन नगरपालिका का घेराव कर समाधान की मांग की गई थी। मामले को लेकर एसडीएम व कलेक्टर आदि अधिकरियों ने भी दौरे किये बावजूद इसके आज भी समस्या जस की तस है। दुकानदारों को पूरे दिन गंदे पानी की बदबू में रहना पड़ता है। दुकानों के सामने नालियों का गन्दा पानी भरा होने से ग्राहक भी नहीं आता है। दुकानदार रामगोपाल, मुकेश सिंह, राकेश सैनी, राजू बिजारणियां, डालूराम आदि ने बताया कि अगर प्रशासन मामले को लेकर कोई सख्त कदम जल्द से जल्द नही उठाता तो सम्पूर्ण कस्बा बन्द रखकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Updated on:
28 Dec 2018 06:45 pm
Published on:
28 Dec 2018 06:45 pm