सीकर

इस बार गांव की सरकार में दिखेंगे नए चेहरे, भाजपा को लगा बड़ा झटका

Panchayati Raj Election 2019 : गांवों की सरकार की सियासी तस्वीर गुरुवार को लॉटरी ( Lottery For Reservation ) से साफ हो गई। जिला परिषद सभागार में जिला कलक्टर व एडीएम की मौजूदगी में निकाली गई लॉटरी पर दिनभर लोगों की निगाह टिकी रही। लॉटरी निकलने के बाद नए दावेदार भी सामने आ गए। आरक्षण के गणित की वजह से कई सियासी दिग्गज पुराने घरों से बेघर हो गए हैं। ऐसे में अब उनको नई सियासी जमीन भी तलाशनी होगी।

3 min read
Dec 20, 2019
इस बार गांव की सरकार में दिखेंगे नए चेहरे, भाजपा को लगा बड़ा झटका
इस बार गांव की सरकार में दिखेंगे नए चेहरे, भाजपा को लगा बड़ा झटका

सीकर.

panchayati raj election 2019 : गांवों की सरकार की सियासी तस्वीर गुरुवार को लॉटरी ( Lottery For Reservation ) से साफ हो गई। जिला परिषद सभागार में जिला कलक्टर व एडीएम की मौजूदगी में निकाली गई लॉटरी पर दिनभर लोगों की निगाह टिकी रही। लॉटरी निकलने के बाद नए दावेदार भी सामने आ गए। आरक्षण के गणित की वजह से कई सियासी दिग्गज पुराने घरों से बेघर हो गए हैं। ऐसे में अब उनको नई सियासी जमीन भी तलाशनी होगी। इससे कहीं खुशी-कहीं गम वाली स्थिति नजर आई। इससे नए सदन में 80 प्रतिशत तक नए चेहरे भी सामने आएगे। आगामी पंचायत चुनावों के लिए लॉटरी निकलने के बाद जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य के वार्डों व प्रधानों की सीटों को लेकर स्थिति साफ हो गई है। इसमें जिले के कई दिग्गज नेताओं के वार्ड आरक्षण की चपेट में आ गए। इससे कई नेताओं की अपने घर में जमीन सरक गई तथा कई नेताओं के वार्ड यथावत रहने से उनके व समर्थकों के चेहरे खिल उठे हैं। नए आरक्षण के बाद जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख व नेता प्रतिपक्ष सहित कई दिग्गजों के वार्ड आरक्षण की जद में आ गए। आगामी जिला परिषद के चुनावों के लिए वार्डों के आरक्षण की लॉटरी से पांच साल सदन में लगातार दमदार उपस्थिति दर्ज करवाने वाले कई सदस्यों को दूसरा क्षेत्र तलाशना होगा। आरक्षण के चलते उनको दूसरा वार्ड तलाशना होगा।


भाजपा के नेताओं के टूटे अरमान
आरक्षण के बाद भाजपा के दिग्गजों के सामने भी चुनौती खड़ी हो गई है। जिला प्रमुख अपर्णा रोलण का वार्ड सामान्य महिला, उप जिला प्रमुख शोभसिंह अनोखू का वार्ड सामान्य महिला हो गया। पिछले चार बार से लगातार जीतते आ रहे भाजपा के दिग्गज नेता ताराचंद धायल का वार्ड महिला वर्ग के लिए आरक्षित हो गया। इसी तरह दांतारामगढ़ क्षेत्र से लगातार दो बार जीते सुरेश शर्मा का वार्ड भी महिला वर्ग के लिए आरक्षित हो गया। वहीं पहली बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सबसे ज्यादा मतों के अंतर से जीते युवा नेता दुर्गाप्रसाद खर्रा का वार्ड भी एससी महिला रिजर्व हो गया।


कांग्रेस में इन नेताओं के वार्ड आए चपेट में
जिला परिषद में पांच साल तक विपक्ष के रूप में जोरदार तरीके से आवाज बुलंद करने वाले कांग्रेस के कई सदस्यों के वार्ड आरक्षण की चपेट में आ गए। इसमें सदन में लगातार अपनी पार्टी का मजबूती से पक्ष रखने वाले नेता प्रतिपक्ष रामदेवसिंह खोखर, नीमकाथाना क्षेत्र से आने वाले युवा नेता प्रवीण जाखड़ व जिला प्रमुख के प्रत्याशी रहे भंवरलाल वर्मा को दूसरा वार्ड तलाशना होगा। रामदेव खोखर व प्रवीण जाखड़ का वार्ड सामान्य महिला हो गया। इसी तरह भाजपा के दिग्गज नेता केडी बाबर को हराकर आने वाले कांग्रेस एससी विभाग जिलाध्यक्ष कैलाश बोपिया का वार्ड भी महिला के लिए आरक्षित हो गया।


जिला परिषद सदस्यों के लिए आरक्षण का गणित
वार्ड एक ओबीसी महिला, दो सामान्य महिला, तीन सामान्य, चार सामान्य, पांच सामान्य, छह सामान्य महिला, सात सामान्य महिला, आठ सामान्य, नौ सामान्य, दस सामान्य महिला, 11 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड संख्या 12 सामान्य महिला, वार्ड संख्या 13 सामान्य, वार्ड 14 सामान्य महिला, वार्ड संख्या 15 सामान्य महिला, 16 सामान्य, 17 सामान्य महिला, 18 अनुसूचित जाति महिला, 19 सामान्य, 20 अनूसूचित जाति, 21 अनुसूचित जाति, 22 अन्य पिछड़ा वर्ग, 23 अन्य पिछड़ा वर्ग, 24 सामान्य महिला, 25 अनुसूचित जाति, 26 ओबीसी महिला, 27 अनुसूचित जनजाति, 28 एससी महिला, 29 नंबर ओबीसी महिला, 30 सामान्य महिला, 31 एससी महिला, 32 सामान्य, 33 सामान्य महिला, 34 अन्य पिछड़ा वर्ग, 35 ओबीसी महिला, 36 सामान्य, 37 सामान्य महिला, 38 व 39 सामान्य वर्ग के लिए घोषित हुए है।


माकपा नेताओं के वार्ड भी छिने
इस बार चार सदस्यों वाली सदन में दमदार उपस्थिति दर्ज करवाने वाले माकपा सदस्यों को भी दूसरे वार्ड तलाशने होंगे। वार्ड 10 से जीते माकपा के युवा नेता पन्नालाल का वार्ड सामान्य महिला व रेखा जांगिड़ का वार्ड सामान्य हो गया। इसी तरह वार्ड 38 से जीती नजराना बानो पत्नी आबिद हुसैन का वार्ड भी सामान्य हो गया।


प्रधानों की लॉटरी: कहां किसकी ताजपोशी तय
पंचायत समिति फतेहपुर प्रधान सामान्य महिला, लक्ष्मणगढ़ सामान्य, नेछवा अनुसूचित जाति, पंचायत समिति धोद सामान्य महिला, पिपराली अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, पंचायत समिति दांतारामगढ़ सामान्य महिला, पंचायत समिति पलसाना अनुसूचित जाति महिला, पंचायत समिति खंडेला सामान्य, पंचायत समिति श्रीमाधोपुर सामान्य, पंचायत समिति अजीतगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग, नीमकाथाना सामान्य महिला व पंचायत समिति पाटन में प्रधान की कुर्सी अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए निर्धारित हुई है।


परिषद में महिला सदस्यों के वार्ड 18
सामान्य प्रधान 07
महिला प्रधान 06
सामान्य 12
अनुसूचित जनजाति 01
अनुसूचित जाति 06
अन्य पिछड़ा वर्ग 08
सामान्य महिला 11

Published on:
20 Dec 2019 11:48 am