सीकर

झुंझुनूं का बॉयफ्रेंड चूरू की गर्लफ्रेंड घर से भागकर जयपुर आए, रात को इसलिए बिगड़ी दोनों की तबीयत, एक की मौत

www.patrika.com/sikar-news/
2 min read
Aug 31, 2018
Love Story of Jhunjhunu Boyfrind and churu Girlfriend
Love Story of Jhunjhunu Boyfrind and churu Girlfriend

सिंवार मोड़/सीकर. शेखावाटी में लव स्टोरी का खौफनाक अंत होने का दो दिन में दूसरा मामला सामने आया है। सीकर जिले के नेछवा थाना इलाके के गांव बोदलासी में गुरुवार रात को एक युवक व युवती ने कथित रूप से प्रेम प्रसंग के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे प्रेमिका की मौत हो गई और प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है। इससे पहले बुधवार रात को जयपुर में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें प्रेमी झुंझुनूं जिला और प्रेमिका चूरू जिले की रहने वाली है।


झुंझुनूं जिले का यह बॉयफ्रेंडअपनी चूरू जिले की गर्लफ्रेंड को भगाकर जयपुर ले आया था। दोनों ने भांकरोटा थाना क्षेत्र में सिरसी रोड (बिंदायका) स्थित इन्द्रा विहार कॉलोनी में बुधवार रात विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। प्रकरण में प्रेमी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि झुंझुनूं के सुलताना गांव में घर वालों के डर से भागकर प्रेमी युगल बुधवार को जयपुर आ गया था। दोनों इंद्रा विहार कॉलोनी में प्रेमी के रिश्तेदार के यहां रूके थे।

रात करीब 8 बजे दोनों ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। तबियत बिगडऩे पर रिश्तेदार ने दोनों को खातीपुरा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां सुलताना निवासी रविन्द्र सिंह राजपूत (28) की मौत हो गई। वहीं, चूरू निवासी प्रेमिका अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दे दी।

SIKAR LOVE STORY

नेछवा. राजस्थान के सीकर जिले के नेछवा थाना इलाके के गांव बोदलासी में एक युवक व युवती के जहर खाने का मामला सामने आया है। जहर खाने के बाद लडक़ी मौत हो गई और लडक़े की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे सीकर से जयपुर रैफर करना पड़ा है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है, हालांकि लडक़ी के परिजनों ने लडक़े के खिलाफ दुष्कर्म व हत्या की रिपोर्ट दी है।

यह है पूरा मामला
-गांव बोदलासी में गुरुवार रात को युवती व गांव के सुरेश कुमार ने कीटनाशका का सेवन कर लिया।
-रात को सुरेश युवती के घर आया था। दोनों घर के पीछे गए और जहरीला पदार्थ खा लिया।
-युवती की मौके पर ही मौत हो गई और सुरेश की हालत गंभीर हो गई।
-परिजनों को पता चलते ही दोनों को सीकर के एसके अस्पताल लेकर आए।
-यहां पर लडक़ी का शव पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवा दिया गया।
-चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जयपुर के लिए रैफर कर दिया।

परिजनों ने लगाया आरोप
नेछवा थानाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच के आधार पर मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है, मगर वास्तविकता का पता मामले की विस्तृत जांच से ही चल पाएगा। वहीं मृतका के चाचा और मामला ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म व हत्या की शिकायत दी है।

Published on:
31 Aug 2018 01:39 pm