सीकर: 10 जोड़ो का एक साथ हुआ विवाह, एक साथ लिए शादी के सात फेरो के 7 वचन…

सीएम पैलेस में आयोजित सम्मेलन में दस जोड़ों का विवाह कराया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Jul 2017, 12:46 PM IST
Feature image

राजस्थान प्रदेश नायक महासभा सीकर के तत्वावधान में समाज का दूसरा सामूहिक विवाह सम्मेलन रविवार को हुआ। सीएम पैलेस में आयोजित सम्मेलन में दस जोड़ों का विवाह कराया गया। सम्मेलन में समाज के प्रस्तावित तीसरे सामूहिक विवाह पर चर्चा हुई। इस दौरान सीकर सांसद स्वामी सुमेधानंद, विधायक रतनलाल जलधारी, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंघानियां, पूर्व मंत्री सुभाष महरिया, पूर्व सभापति सोमनाथ त्रिहन, कांता प्रसाद मोर बतौर अतिथि मौजूद रहे। कलक्टर नरेश कुमार ठकराल ने वर बधू को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई। इस दौरान महासभा के प्रदेशाध्यक्ष भंवरलाल वर्मा, मुख्य महासचिव हीरालाल नायक, महासचिव विनोद नायक, उदय सेवा संस्थान के डा जाकिर बडगुजर, विनोद लावा, रामचन्द्र सारसर कई लोग मौजूद रहे।

Published on: