सीकर

राजस्थान में पुलिसकर्मियों ने पेश की अनूठी मिसाल, स्वीपर की बेटी की शादी में भरा इतने लाख का मायरा

सीकर पुलिस ने शुक्रवार को अनूठी मिशाल पेश की है। पुलिसकर्मियों ने आपसी सहयोग से जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नौकरी करने वाले स्वीपर की बेटी की शादी में मायरा भरा है।

less than 1 minute read
May 11, 2024
Feature image

Sikar News : सीकर पुलिस ने शुक्रवार को अनूठी मिशाल पेश की है। पुलिसकर्मियों ने आपसी सहयोग से जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नौकरी करने वाले स्वीपर की बेटी की शादी में मायरा भरा है। सभी पुलिस अधिकारियों व पुलिस कार्मिकों ने मायरे में शिरकत की और बेटी को आर्शीवाद दिया। पुलिस के मायरे को देखने के लिए कॉलोनी के लोग व रिश्तेदार, परिवार के लोग एकत्रित हो गए। सभी ने पुलिस के इस कदम की सराहना की। मायरे के दौरान एडिशनल एसपी गजेंद्र सिंह जोधा भी मौजूद रहे।

क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर मनोज भाटीवाड़ के मुताबिक सीकर पुलिस ने आपसी सहयोग से जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में काम करने वाले स्वीपर चंद्रपाल की बेटी कविता की शादी में मायरा भरा है। चंद्रपाल पिछले करीब 20 से 25 साल से जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नौकरी कर रहे हैं। ऐसे में उनकी बेटी की शादी का मौका आया तो सभी ने तय करके यह निर्णय लिया। मायरे में पुलिसकर्मियों ने 51 हजार रुपए नगद, 6100 का कन्यादान, सोने-चांदी के गहने, पायजेब, चिटकी, नाक का कांटा, चांदी का सिक्का सहित चुनड़ी, बेस, साड़ियां सहित अन्य उपहार दिए गए हैं। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने लाखों का मायरा भरा है। मायरे के दौरान सीकर के एडिशनल एसपी गजेंद्र सिंह जोधा, सीआई मनोज भाटीवाड़, एएसआई बलबीर सहित अिधीक्षक कार्यालय के कार्मिक मौजूद रहे।

Published on:
11 May 2024 11:42 am