सीकर

#MeToo Rajasthan : महिला डॉक्टर बोली- अस्पताल में साथी डॉक्टर ने मेरे साथ यह सब किया

#MeToo Rajasthan  : सीकर के श्री कल्याण अस्पताल (एसके) की महिला डॉक्टर ने साथी डॉक्टर पर लगाया गलत तरीके से छूने का आरोप।

2 min read
Nov 01, 2018
#MeToo movement sikar rajasthan

सीकर. दुनियाभर में ट्रेंड कर रहे #MeToo का असर अब राजस्थान में भी दिखाई देने लगा है। राजस्थान के सीकर में #मीटू का पहला मामला सामने आया है। सीकर के श्री कल्याण अस्पताल (एसके) की एक महिला डॉक्टर ने हिम्मत दिखाते हुए मीटू अभियान से जुड़ी है।

एसके अस्पताल की इस महिला डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के खिलाऊ छेड़छाड़ और गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला चिकित्सक ने अस्पताल प्रबंधन को चिकित्सक के खिलाफ #MetooCampaign के तहत शिकायत की है। फिलहाल पूरे मामले पर एसके अस्पताल प्रबंधन ने शिकायत को लैंगिग कमेटी के पास भेजने का फैसला लिया है।

#MeToo @ Sikar

-मंगलवार को महिला चिकित्सक अपने पिता के साथ एसके अस्पताल प्रबंधन के पास पहुंची।
-महिला चिकित्सक ने लिखित शिकायत करके साथी चिकित्सक पर कई गंभीर आरोप लगाए।
-पीडि़ता के आरोप हैं कि एक साल पहले ट्रोमा सेंटर में उनकी व एक पुरुष साथी की ड्यूटी थी।
-उस दौरान डॉक्टर ने मरीज के चैकअप करने के लिए उन्हें अपने पास बुलाया।
-पास बुलाकर डॉक्टर ने उन्हें ईसीजी जांच सिखाने के बहाने गलत तरीके से छूआ।
-महिला डॉक्टर ने घटना का विरोध किया तो आरोपी डॉक्टर ने जान से मारने की धमकी दी।
-शुरुआत में वह चुप रही तो इसके बाद आरोपी चिकित्सक की हिमाकत लगातार बढ़ती गई।


#मीटू अभियान से बंधी हिम्मत


पीडि़त डॉक्टर ने बताया कि देशभर में #मीटू अभियान शुरू होने और अनेक महिलाओं द्वारा अभियान से जुडकऱ अपने साथ हुआ वाक्या बयां करने से उसकी भी हिम्मत बढ़ी और उसने पिता के साथ अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर के खिलाफ लिखित शिकायत दी है।

आरोपित डॉक्टर का जवाब


मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक आरोपित डॉक्टर का कहना है कि उस पर महिला डॉक्टर के आरोप बेबुनियाद हैं। महिला डॉक्टर ने ही उससे बदतमीजी की थी।

Updated on:
01 Nov 2018 01:18 pm
Published on:
01 Nov 2018 01:15 pm
Also Read
View All