सीकर

Special: खान विभाग ने 64 प्रकरणों में वसूला 77.67 लाख का जुर्माना, 3 पर करवाई गई एफआईआर दर्ज

नई सरकार बनने के बाद अब विभाग भी अलर्ट मोड पर आना शुरू हो गए है। सरकार को सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले खनन विभाग की ओर से ताबड़तोड़ कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। कलक्टर को मिल रही लगातार शिकायत के बाद पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम कार्रवाई के बाद पांच दिन से क्षेत्र में विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है।
2 min read
Dec 27, 2023
Special: खान विभाग ने 64 प्रकरणों में वसूला 77.67 लाख का जुर्माना, 3 पर करवाई गई एफआईआर दर्ज
Special: खान विभाग ने 64 प्रकरणों में वसूला 77.67 लाख का जुर्माना, 3 पर करवाई गई एफआईआर दर्ज

नीमकाथाना. नई सरकार बनने के बाद अब विभाग भी अलर्ट मोड पर आना शुरू हो गए है। सरकार को सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले खनन विभाग की ओर से ताबड़तोड़ कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। कलक्टर को मिल रही लगातार शिकायत के बाद पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम कार्रवाई के बाद पांच दिन से क्षेत्र में विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। सहायक अभियंता अमिचंद दुहारिया ने बताया कि सहायक अभियंता खंड एवं सहायक अभियंता सतर्कता की ओर से वर्ष 2023-24 में अब तक 64 कार्रवाई करते हुए 77.67 लाख का जुर्माना वसूला गया है तथा 3 के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। यही नहीं अलग-अलग अवैध खनन के संवेदनशील क्षेत्र में भी 68 बार निरीक्षण कर 15 लाख 91 हजार 530 रुपए का जुर्माना वसूला, 8 पंचनामा बनाया व 4 एफआईआर दर्ज करवाई गई तथा 7 वाहन जब्त किए गए। इस कार्रवाई से चेजा पत्थर, बजरी व आयरनओर की कालाबाजारी पर रोक लगाई गई है। वर्तमान में इन इलाकों में टीम लगातार पैनी नजर डाली हुई है। & क्षेत्र में मैंरे स्वयं व सतर्कता टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पूरी कोशिश की जा रही है कि क्षेत्र में अवैध खनन, निर्गमन पर लगाम लग सके। निर्धारित दर से ज्यादा वसूली करने पर रॉयल्टी ठेकेदार को पाबंद किया गया है, साथ ही सभी पट्टाधारकों को भी सूचित किया गया है, उनसे रॉयल्टी ज्यादा वसूली की जा रही है तो वे तुरंत विभाग को सूचित करें। अमिचंद दुहारिया, सहायक खनि. अभियंता सहायक खनिज विभाग, नीमकाथाना पत्रिका न्यूज नेटवर्क श्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व पत्रिका 25 दिन में वसूला 9.74 लाख जुर्माना 1 से 25 दिसंबर तक विभाग ने क्षेत्र में 12 कार्रवाई करते हुए 9.74 लाख का जुर्माना तथा 1 एफआइआर दर्ज करवाई गई है। टीम ने भूदोली बांध में मिट्टी का अवैध खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर लिप्त पाए जाने पर 1.55 लाख रूपए का जुर्माना लगाया। रॉयल्टी ठेकेदार को दिया नोटिस सरकार द्वारा निर्धारित राशि से अधिक रॉयल्टी लेने के विरोध पर खनन विभाग ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। साथ ही खनन पट्टा धारकों को भी सूचित किया है कि अगर ठेकेदार द्वारा रॉयल्टी अधिक ली जाती है तो वे विभाग को लिखित में शिकायत दर्ज करवाएं ताकि ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएं। गौरतलब है कि ठेकेदार द्वारा निर्धारित 49.28 प्रतिटन से ज्यादा वसूली की जाने की कलक्टर को ज्ञापन देकर शिकायत दर्ज करवाई गई थी।

Published on:
27 Dec 2023 11:19 am