सीकर

सीकर में लगातार बढ़ते जा रहे हैं गुमशुदगी के मामले, बाजार गई नाबालिग व 22 साल की युवती 2 दिन से लापता

Sikar News: एक नाबालिग घर से बाजार जाने तो दूसरी छात्रा कॉलेज जाने के लिए निकली थीं लेकिन वापस घर नहीं लौटी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Dec 2024, 10:51 AM IST
Feature image
FILE PHOTO

सीकर। जिले में युवतियों व विवाहितों की गुमशुदगी के मामले बढ़ते जा रहे है। जिले में शनिवार को भी 16 साल की नाबालिग और 22 साल की युवती के लापता होने के मामले दर्ज हुए हैं। एक नाबालिग घर से बाजार जाने तो दूसरी छात्रा कॉलेज जाने के लिए निकली थीं लेकिन वापस घर नहीं लौटी।

नाबालिग के पिता ने पुलिस थाना में रिपोर्ट दी है कि 16 साल की नाबालिग लड़की 28 नवंबर को सुबह 11:20 पर बाजार जाने की कहकर घर से गई थी। देर शाम तक उनकी बेटी वापस घर नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी सहेलियों के यहां पूछताछ की। इसके बाद पीड़ित ने अपने स्तर पर बेटी की काफी तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया।

पिता ने एक लड़के पर अपनी बेटी को भगा ले जाने का शक भी जताया है। वहीं जिले में 22 साल की युवती की गुमशुदगा हो गई है। लड़की के भाई ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी बहन 27 नवंबर को घर से कॉलेज जाने के लिए कहकर निकली थी। देर शाम तक घर नहीं आने पर भाई ने थाना में लिखित रिपोर्ट दी है।

Updated on:
2 Dec 2024, 10:51 AM IST
Published on: