सीकर

विधायक गोविन्द डोटासरा ने कसा तंज, कहा…जनसंवाद के नाम पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कर रही दिखावा

विधायक गोविन्द डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जनसंवाद के नाम पर दिखावा कर रही है
2 min read
• •
Updated: 9 Apr 2018, 4:48 PM IST
mla govind dotasara comment on cm raje

लक्ष्मणगढ़. विधायक गोविन्द डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जनसंवाद के नाम पर दिखावा कर रही है। डोटासरा ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को चाहिए कि चुनिदा लोगों से अपनी पीठ थपथपवाने के स्थान पर लोगों की समस्याएं सुने। डोटासरा रविवार को क्षेत्र के खींवासर गांव में किसान सेवा केन्द्र सह विलेज नॉलेज केन्द्र तथा भू-अभिलेख केन्द्र के लोकार्पण के बाद उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। डोटासरा ने कहा कि सीकर की जनता ने जिले में भाजपा को भारी जनसमर्थन देने के बावजूद भाजपा द्वारा जिले की अनदेखी की जा रही है जिसे जनता माफ नही करेगी। पंचायत समिति प्रधान उर्मिला निठारवाल की अध्यक्षता मे आयोजित कार्यक्रम मे उपप्रधान मुकेश वर्मा, सरपंच रामस्वरूप चलका, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश कस्वॉ आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पन्नालाल बिजारणिया, पूर्व सरपंच प्यारेलाल खीवासर, नेमीचंद बिजारणियॉ, मदन चलका, जसरासर सरपंच भागीरथ सिंह भास्कर, बाटड़ानाऊ सरपंच कुलदीप बाटड़, सिंगोदड़ा सरपंच महेश देवा, बिड़ोदी सरपंच राजेन्द्र भास्कर, बगड़ी सरपंच प्रतिनिधि सुरेश कुमावत, राकेश सिहाग, नन्दलाल शर्मा, बनवारीलाल भास्कर, महेश पोषाणी, पवन शर्मा, सुरेन्द्रपाल रूहेला, मेघसिंह शेखावत सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।

टक्कर से दो घायल
अजीतगढ़. थाना क्षेत्र के हथौरा गांव के पास रविवार की दोपहर को एक जीप की टक्कर से बाइक सवार दो जने घायल हो गए। सहायक थाना प्रभारी सांवर मल ने बताया की कल्याणपुरा निवासी मीरा देवी (40) तथा प्रतीक वर्मा बाइक से पीथलपुर की ओर जा रहे थे। हथौरा के पास एक जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। घायलो को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से मीना देवी को जयपुर रैफ र कर दिया गया तथा प्रतीक को छुट्टी दे दी गई।

Published on: