सीकर

LIVE : MLA हनुमान बेनीवाल की सीकर किसान हुंकार रैली की हो रही हैं बहुत ही तगड़ी तैयारियां, CCTV कैमरों से इन पर रहेगी नजर

Hanuman Beniwal Rally in Sikar :10 जून 2018 को सीकर जिला स्टेडियम में किसान हुंकार रैली होगी। रैली की तैयारियां जोरों पर हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Jun 2018, 9:46 PM IST
MLA Hanuman Beniwal Kisan hunkar Rally Sikar Live Update
MLA Hanuman Beniwal Kisan hunkar Rally Sikar Live Update

सीकर.
नागौर जिले के खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में 10 जून 2018 को सीकर जिला स्टेडियम में किसान हुंकार रैली होगी। रैली की तैयारियां जोरों पर हैं। स्टेडियम में तीन बड़े-बड़े डोम बनाए गए हैं, जो वातानुकूलित और वाटरप्रुफ हैं। इनके अलावा विशाल मंच भी तैयार किया जा रहा है। पूरे रैली पर लाखों लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।

सोशल मीडिया पर प्रचार
सीकर में प्रस्तावित किसान हुंकार रैली का न्योता देने के लिए हनुमान बेनीवाल गांव-गांव ढाणी-ढाणी सम्पर्क करने में लगे हुए हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का भी जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है। जनसम्पर्क कार्यक्रम लाइव किए जाने के साथ-साथ रैली की तैयारियों का भी पल-पल का अपडेट किया जा रहा है।

सीसीटीवी कैमरों से नजर
सीकर जिला स्टेडियम में किसान हुंकार रैली 2018 के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अलावा पूरे स्टेडियम सीसीटीवी कैमरों की नजर में रहेगा।

Updated on:
7 Jun 2018, 9:46 PM IST
Published on: